हल्द्वानी में अचानक सामने आए हाथी से टकराई बाइक: यूपी के दो भाइयों को कुचला, रात को दुकान से घर लौट रहे थे – Nainital News

Date:

हल्द्वानी में बाइक हाथी से टकरा गई। जिसके बाद हाथी ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर टांडा जंगल में हुआ। जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर ‘हाथी कॉरिडोर’ पार करते समय दो स

.

इस भीषण भिड़ंत में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक, शनिवार को दोनों शाम को हल्द्वानी शहर से निकले थे।

घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक और फोन दिखे।

मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक और फोन दिखे।

परिजन बोले- हाथी के हमले से मौत

परिजनों के मुताबिक, दोनों की मौत हाथी के हमले से हुई है। हल्द्वानी के रेंजर ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना करीब रात 11:00 बजे के आसपास की है। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां जांच-पड़ताल की गई। मोपेड बाइक सवार के हाथी से टकराने की सूचना प्राप्त हुई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि दोनों की मौत सड़क हादसे में हुई है या हादसे के बाद हाथी के हमले से हुई है। जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर हाथियों का आना-जाना बना रहता है।

कपड़ों और आर्टिफिशियल ज्वेलरी का व्यापार करते

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले 26 वर्षीय शकील और 28 वर्षीय जाफर वर्तमान में हल्द्वानी की गफूर बस्ती (बनभूलपुरा) में रहकर कपड़ों और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की फेरी लगाकर अपना गुजारा करते थे।

शनिवार शाम दोनों अपनी मोपेड से हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बेलबाबा से थोड़ा आगे टांडा रोड स्थित हाथी कॉरिडोर में पहुंचे, अचानक एक विशालकाय हाथी सड़क पर आ गया। अंधेरा होने के कारण चालक शकील वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और मोपेड सीधे हाथी से जा टकराई।

राहगीर मदद के लिए दौड़े और मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक।

राहगीर मदद के लिए दौड़े और मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूटा साथ

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शकील के सिर पर गंभीर चोट आई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठे जाफर को गंभीर हालत में राहगीरों और डायल 112 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने जाफर की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया, बरेली ले जाते समय रास्ते में ही जाफर की भी मौत हो गई। रविवार को हल्द्वानी मोर्चरी में दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द खाक के लिए उनके मूल निवास शाहजहांपुर ले जाया जाएगा।

एक साथ दो जवान बेटों की मौत से गफूर बस्ती और शाहजहांपुर में मातम पसरा हुआ है। वहीं, टांडा जंगल के इस कॉरिडोर में हाथियों की धमक से राहगीरों में भारी दहशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related