हल्द्वानी में गैस संकट पर हंगामा: होम डिलिवरी दो घंटे तक रोकी, गांव के लोग भी शहर आने को मजबूर

Date:

 इंडेन गैस एजेंसी के शीशमहल स्थित गोदाम में बुधवार को हंगामा हो गया। छड़ायल क्षेत्र में गैस न मिलने से नाराज लोग सुबह गोदाम पहुंचे। इस दौरान वहां तैनात एजेंसी कर्मचारी, ठेकेदार व डिलिवरी वाले कर्मचारियों के सामने ही वे गाली-गलौज करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में गरमागरमी हो गई।

सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। हंगामे के चलते एजेंसी की ओर से करीब दो घंटे से अधिक क्षेत्रों में गैस के वाहन नहीं भेजे। बाद में मामला शांत होने पर लोग गैस की गाड़ियों के पीछे दौड़ते नजर आए। गोदाम में कई लोग सिलिंडर लेकर भी पहुंचे थे। ऐसे लोगों को घर पर ही गैस देने की बात कहकर वापस भेजा गया।

एजेंसी प्रबंधक गणेश नेगी ने बताया कि सुबह युवक हंगामा कर रहे थे, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं सौंपी गई है।

नैनीताल में रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सिलिंडर के लिए शहर जाने को मजबूर हैं। बुधवार को शहर के विभिन्न वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने बताया कि कई दिनों से गैस आपूर्ति बाधित है जिससे उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।

मांग अधिक और आपूर्ति सीमित होने के चलते एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से लाइन में लगने के बाद शाम तक सिलिंडर मिल रहा है।

नियमों के तहत सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में एक दिन सिलिंडर कम आने से व्यवस्था प्रभावित हुई थी लेकिन फिलहाल गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है। – ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी नैनीताल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Shots fired near ULFA(I) chief Paresh Baruah’s house in Assam | India News – The Times of India

DIBRUGARH: Shots were fired near militant group ULFA(I) chief...

Dibrugarh prepares for Brahmaputra floods with early plans | Guwahati News – The Times of India

Dibrugarh: With the monsoon season just two months away,...

Birthday firecrackers mistaken for gunshots at Ulfa-I chief’s home | Guwahati News – The Times of India

Dibrugarh: What initially sent shockwaves through Chabua in the...