हल्द्वानी में नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से युवक की मौत, परिवार में कोहराम – haldwani youth shubh diwakar dies from suspected drug overdose

Date:

हल्द्वानी में नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Updated: Fri, 20 Mar 2026 01:12 PM (IST)

हल्द्वानी के पीलीकोठी में 23 वर्षीय शुभ दिवाकर की लाश खंडहर से मिली। पुलिस को नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से मौत की आशंका है। …और पढ़ें

News Article Hero Image

पीलीकोठी स्थित खंडहर से मिली लाश. Concept Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। नशे के इंजेक्शन के ओवरडेज से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। शुभ नामक 23 वर्षीय युवक की लाश पीलीकोठी स्थित खंडहर में मिली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस के अनुसार, कुसुमखेड़ा हरीपुर नायक भूमिया विहार फेस 2 निवासी गुड़िया किराए के मकान में रहतीं हैं। वह घरों में काम करके अपना गुजर बसर करतीं हैं। गुड़िया की दो बेटियां व एक बेटा है। 23 वर्षीय बेटा शुभ दीवाकर दिल्ली में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ही वह अपने घर हल्द्वानी आया था।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे स्वजन की मानें तो वह नशे के इंजेक्शन का आदी था। बुधवार की शाम वह अपने एक दोस्त के साथ घर से निकल गया। जिसके बाद वह रात में घर भी नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसे फोन करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन नहीं लगा।

बृहस्पतिवार की शाम शुभ के दोस्त की बहन ने उनके परिवार वालों को शुभ के पीलीकोठी स्थित खंडहर में पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर गुड़िया के मकान मालिक खंडहर में पहुंचा, जहां शुभ अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। आनन फानन में शुभ को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि शुभ की चार घंटे पहले ही मौत हो चुकी है। शुक्रवार को मोर्चरी में शुभ का पोस्टमार्टम कर शव स्वजन को सौंप दिया है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि शुभ के शरीर में इंजेक्शन के निशान दिखाई दे रहे हैं। शुभ की मौत संदिग्ध लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी मार्ग पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से काशीपुर के दो युवकों की हुई मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

KKR Depart from Mumbai after losing to Mumbai Indians

| Mar 31, 2026, 12:48:10 PM | TOI.inShareKolkata...

UP CNET 2026 notification released for B.Sc, M.Sc admissions: Direct link to apply here – The Times of India

UP CNET 2026 notification released, applications underway at abvmucet26.co.in.The...

RBSE Class 12th Commerce result 2026: Check complete subject-wise details here – The Times of India

Rajasthan board RBSE class 12 result 2026RBSE Class 12th...