हल्द्वानी में पानी के लिए लोगों का फूटा गुस्सा:जल संस्थान कार्यालय पर दिया धरना
हल्द्वानी16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हल्द्वानी में पानी के लिए लोगों का फूटा गुस्सा
गर्मी आई नहीं उससे पहले ही हल्द्वानी के कई क्षेत्र में पीने के पानी का संकट खड़ा होने लगा लगा है। जवाहर ज्योति दमुआढुंगा और चौपला के लोग पीने का पानी नहीं मिलने से नाराज होकर हल्द्वानी जल संस्थान की अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया
.
इस दौरान अधिशासी अभियंता आर एस लोशाली ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण आए हुए हैं उस क्षेत्र के जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर के साथ बैठकर व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्था को जल्द ठीक कर दिया जाएगा।

