हल्द्वानी में बिजली कटौती: नए पावर हाउस से लाइन बिछाने का काम, 16 मार्च तक शटडाउन – haldwani power cuts new lines cause 8hour shutdowns

Date:

Updated: Mon, 09 Mar 2026 08:28 AM (IST)

हल्द्वानी ग्रामीण डिविजन में नए बिजली घर से लाइनें बिछाने और लालकुआं में तारों को बदलने के कारण शटडाउन शुरू हो गए हैं। रविवार से टीपी नगर और कमलुवागां …और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी ग्रामीण डिविजन रविवार से शुरू किया शटडाउन

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही ऊर्जा निगम ने बिजली के झटके देना भी शुरू कर दिया है। आइटीआइ परिसर डहरिया में बने नए बिजली घर से लाइनें बिछाने का काम करने को शटडाउन लिए जा रहे हैं।

रविवार को सुबह नौ शाम पांच बजे तक टीपी नगर और कमलुवागांजा बिजली घर से जुड़े इलाकों में सप्लाई ठप रही। करीब आठ घंटे तक आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 16 मार्च तक ग्रामीण डिविजन से अलग-अलग क्षेत्रों में समस्या बनी रहेगी।

विद्युत वितरण खंड हल्द्वानी ग्रामीण के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया की आइटीआइ परिसर डहरिया में नया बिजली घर बनाया गया है। उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए नया बिजली घर बनाया गया है। इससे जुड़ने वाले डहरिया सहित अन्य इलाकों में बिजली की नई लाइनें बिछाई जानी है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी प्रवक्ता पदों पर संकट, 3670 पद खाली

साथ ही लालकुआं में खुली तारों को बदल कर आल एल्युमिनियम अलाय कंडक्टर (एएएसी) केबल डालने का काम भी शुरू किया गया है। टीपी नगर और कमलुवागांजा बिजली घर से जुड़े क्षेत्रों में रविवार से शटडाउन लेना शुरू कर दिया गया है।

जो 15 मार्च तक जारी रहेगा। जबकि, लालकुआं बिजली घर से जुड़े इलाकों में आज से शटडाउन लिया जाएगा। यहां 16 मार्च तक शटडाउन होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

J&K govt announces revival of 120-yr-old power project | India News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129964300,imgsize-150314,width-400,height-225,resizemode-4/jampk.jpg" alt="J&K govt announces revival of 120-yr-old power...