हल्द्वानी में बेटी की शादी के कार्ड बांटने गया था पोस्टमैन, गधेरे में तैरता मिला शव – haldwani postman found dead in stream before daughters wedding

Date:

हल्द्वानी में बेटी की शादी के कार्ड बांटने गया था पोस्टमैन, गधेरे में तैरता मिला शव

Updated: Sun, 12 Apr 2026 12:16 PM (IST)

हल्द्वानी के भुजियाघाट में एक पोस्टमैन नवीन चंद्र का शव गधेरे में तैरता मिला। वह अपनी बड़ी बेटी की शादी के कार्ड बांटने गांव जा रहे थे। …और पढ़ें

News Article Hero Image

हत्या-आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस, मृतक के पास नहीं मिला मोबाइल. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भुजियाघाट क्षेत्र में शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव गधेरे में तैरता हुआ मिला था।

बाद में उनकी पहचान बवलगड़ कोटाबाग के डाकघर में कार्यरत पोस्टमैन नवीन चंद्र के रूप में हुई। जो 21 अप्रैल को अपनी बड़ी बेटी भावना की होने वाली शादी का कार्ड देने सुयालबाड़ी गांव जा रहे थे।

पोस्टमैन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, छोटी बेटी गुंजन बार-बार रो-रोकर बेसुध हो रही है। उसकी तबियत भी बिगड़ती जा रही है।

गधेरे में पानी की गहराई लगभग आठ से 10 फीट

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि भुजियाघाट बाजार से करीब 20 मीटर पहले पुल के नीचे एक व्यक्ति पानी में डूबा हुआ है। मौके पर पुलिस ने देखा कि पुल के नीचे गधेरे में एक व्यक्ति मुंह के बल पानी में डूबा पड़ा था और उसके पैर मुड़े हुए थे। गधेरे में पानी की गहराई लगभग आठ से 10 फीट बताई गई।

स्थानीय लोगों की मदद से जल पुलिस कर्मी प्रताप गाड़िया ने रस्सी की सहायता से शव को पानी से बाहर निकाला। तलाशी के दौरान पानी में एक काले रंग का बैग भी मिला। बैग खोलने पर आधार कार्ड, शादी का कार्ड व अन्य कागजात बरामद हुए।

आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान नवीन चंद्र पुत्र गोविंद बल्लभ निवासी बंदरजूड़ा, बैलपोखरा रामनगर के रूप में हुई। बैग में 21 अप्रैल को भावना संग कमलेश के विवाह का कार्ड भी मिला। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को मुख्य सड़क तक लाकर 108 एंबुलेंस से डा. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे स्वजन ने बताया कि नवीन चंद्र डाकघर में पोस्टमैन थे और 21 अप्रैल को बड़ी बेटी भावना की शादी के कार्ड बांटने अपने गांव सुयालबाड़ी जा रहे थे। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गई हैं।

भवाली में रुकने की बात कही, कैसे पहुंचे भुजियाघाट

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे स्वजन का कहना है कि मृतक नवीन चंद्र गुणवंत ने घर में शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे फोन भी किया था। जिसमें उन्होंने अपने आप को भवाली में किसी रिश्तेदार के वहां ठहरने की बात कही थी। परिवार वालों को बताया कि उन्होंने खाना खा लिया है और अब वह सोने जा रहे हैं। लेकिन शनिवार की सुबह से ही उनका मोबाइल स्विच आफ आफ रहा था।

जिसपर परिवार वालों को देर शाम उनके भुजियाघाट में पानी में डूबने की सूचना मिली। स्वजन भी इस बात का अंदेशा नहीं लगा पा रहे हैं कि अल्मोड़ा के पास सुयाल बाड़ी गांव में वह कार्ड बांटने जा रहे थे। लेकिन भुजियाघाट के गधेरे में क्यों पहुंचे यह पहली बनी हुई है। मृतक का मोबाइल भी नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related