हल्द्वानी में मानसिक दिव्यांग युवती से छेड़छाड़, ऑटो चालक गिरफ्तार
Updated: Sat, 07 Mar 2026 03:56 PM (IST)
हल्द्वानी के आनंदपुरी में एक मानसिक दिव्यांग युवती से छेड़छाड़ के प्रयास में ऑटो चालक करन आर्या को गिरफ्तार किया गया है। वार्ड-11 के पार्षद रवि जोशी क …और पढ़ें

– कालोनी वाले लोगों ने गुरुवार देर रात युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा था

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी में एक मानसिक दिव्यांग युवती के साथ छेड़छाड़ के प्रयास में आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसका आटो भी सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हल्द्वानी कोतवाली में वार्ड-11 के पार्षद रवि जोशी की अगुवाई में आनंदपुरी फेस-1 की महिलाएं शुक्रवार को कोतवाली पहुंची। उन्होंने आरोप लगाए थे कि कालोनी में एक मानसिक दिव्यांग युवती रहती है। जिसपर गुरुवार की रात डेढ़ बजे आटो चालक गलत नियत से उसके घर में घुस गया था।
आरोप है कि मानसिक दिव्यांग युवती के साथ आटो चालक ने छेड़छाड़ कर दी। साथ ही दुष्कर्म का भी प्रयास किया था। कहा कि युवती का पालन पोषण आस-पड़ोस के लोग ही करते हैं। लड़की के माता-पिता का वर्षों पहले देहांत हो गया। वह छोटे से कच्चे घर में अकेली रहती है। रात में युवती को बाहर से ताला लगाकर रखा जाता है। घर की खिड़की ईंटों से बंद की जाती है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि कालाढूंगी नयागांव निवासी आरोपित करन आर्या पर जबरन घर में घुसने व महिला के साथ छेड़छाड़ करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

