हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा आज: धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर जनता को करेंगे संबोधित, 30-40 हजार भीड़ का अनुमान – Nainital News

Date:

ये दूसरा मौका होगा जब 4 साल बेमिसाल के कार्यक्रम में कोई केंद्रीय मंत्री आएगा, इससे पहले अमित शाह भी इसी कार्यक्रम में हरिद्वार आए थे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड के नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे हल्द्वानी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल के चार साल पूरे होन

.

जनसभा को लेकर प्रशासन और सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम का पंडाल भी जर्मन हैंगर तकनीक से बनाया गया है। कार्यक्रम में 30 से 40 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। रक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, बैठने की क्षमता और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए हर पहलू पर बारीकी से काम किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम बिना किसी अव्यवस्था के संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचकर एमबी इंटर कॉलेज मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं और यह जनसभा उन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का अवसर होगी।

राजनाथ सिंह के दौरे के लिए सीएम बीते कल ही हल्द्वानी पहुंच गए हैं।

राजनाथ सिंह के दौरे के लिए सीएम बीते कल ही हल्द्वानी पहुंच गए हैं।

अब जानिए रक्षा मंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम…

कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 11:10 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से निकलेंगे और दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे और 12:40 बजे आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे।

इसके बाद वे कार से 12:55 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 2:15 बजे आर्मी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 2:55 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर 3:25 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

सैनिक स्कूल कार्यक्रम रद्द, फोकस सिर्फ जनसभा पर

रक्षा मंत्री के दौरे में पहले भवाली स्थित सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि अब यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है और पूरा दौरा हल्द्वानी की जनसभा तक सीमित कर दिया गया है।

इस बदलाव के बाद प्रशासन और पार्टी संगठन का पूरा फोकस जनसभा को सफल बनाने पर केंद्रित हो गया है। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए आयोजन को मुख्य कार्यक्रम के रूप में तैयार किया जा रहा है।

जिस पंडाल से राजनाथ सिंह जनता को संबोधित करेंगे वो जर्मन हैंगर तकनीक से बनाया जा रहा है।

जिस पंडाल से राजनाथ सिंह जनता को संबोधित करेंगे वो जर्मन हैंगर तकनीक से बनाया जा रहा है।

अब समझिए क्या है जर्मन हैंगर तकनीक…

1. मजबूत और मॉड्यूलर स्ट्रक्चर

एल्यूमिनियम/स्टील फ्रेम से बना होता है, जिसे जल्दी जोड़ा और हटाया जा सकता है।

2. बिना खंभों के बड़ा स्पेस

अंदर बीच में कोई पिलर नहीं होता, जिससे हजारों लोगों के बैठने के लिए खुला और साफ व्यू मिलता है।

3. पूरी तरह वॉटरप्रूफ और सेफ

ऊपर का कवर बारिश से बचाता है और फायर-रिटार्डेंट होता है, इसलिए बड़े आयोजनों के लिए सुरक्षित माना जाता है।

इस कार्यक्रम के लिए 15 दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं थी।

इस कार्यक्रम के लिए 15 दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं थी।

‘4 साल बेमिसाल’- सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगेगी

जनसभा स्थल पर धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर विकास कार्यों और योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें राज्य में हुए प्रमुख विकास कार्यों, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को सरकार की योजनाओं और उनके लाभों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में आने वाले लोग इन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और यह समझ सकेंगे कि पिछले चार वर्षों में राज्य में किस तरह के बदलाव हुए हैं।

सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के लिए खास प्लान

रक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत प्लान तैयार किया है। कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ एयरपोर्ट और हेलीपैड पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए अलग-अलग एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए जा रहे हैं, वहीं सुरक्षा जांच के लिए कई स्तर पर चेकिंग की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Troop build-up, strikes on bridge: Is Iran conflict entering a new phase? – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129998519,imgsize-90820,width-400,height-225,resizemode-4/us-weighs-military-reinforcements-as-iran-war-enters-possible-new-phase-report.jpg" alt="Troop build-up, strikes on bridge: Is Iran...