हल्द्वानी में रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों के लेकर लोगों का प्रदर्शन
हल्द्वानी, 02 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों का गुस्सा गुरुवार को सड़कों पर नजर आया।
बड़ी संख्या में बुजुर्ग एसडीएम कोर्ट पहुंच गए, जहां उन्होंने गैस की कालाबाजारी और सप्लाई में हो रही देरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग पर 4,600 रुपये का जुर्माना
02 Apr 2026 | 10:11 PM
पौड़ी, 02 अप्रेल (वार्ता) उत्तराखंड में पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश में जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग द्वारा व्यापक औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गयी।.

