हल्द्वानी में आम्रपाली कॉलेज के MBA के छात्र ने सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता असम राइफल्स में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर तैनात हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात किसी बात को लेकर उसकी परिवार स
.
इसके बाद वह रात करीब नौ बजे खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। मंगलवार सुबह देर तक कमरे से बाहर न आने पर मां उसे देखने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने देखा कि सीढ़ियों के ऊपर बने रैक पर रखे गेहूं से भरे नीले ड्रम में रस्सी के सहारे युवक का शव लटका हुआ था।

दिनेश माहरा ने फंदा लगाकर सुसाइड किया।
मां ने सबसे पहले शव देखा
परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गिरिजा विहार फेज-6, कमलुवागांजा मुखानी निवासी 22 वर्षीय दिनेश माहरा के रूप में हुई है। मृतक की मां कुसुम माहरा ने सबसे पहले दिनेश का शव देखा।
मां कुसुम माहरा ने बताया कि वह दिनेश से बेहद प्यार करती थीं। दिनेश हमेशा हंसमुख रहता था और किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि उसके मन में क्या चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दिनेश के पिता भी ड्यूटी से वापस लौट आए।
उन्होंने बताया कि दिनेश आम्रपाली कॉलेज से MBA कर रहा था और सेकंड ईयर में था।
पुलिस ने फोन जब्त किया
पुलिस के मुताबिक, दिनेश के एक हाथ पर कट के दो निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसने फंदा लगाने से पहले हाथ की नस काटने का प्रयास किया था। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था, जबकि उसका बड़ा भाई पीलीभीत में नौकरी करता है।
घटनास्थल से पुलिस ने दिनेश का मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया है। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
———————-
ये खबर भी पढ़ें…
देहरादून में B.Tech करने आए यूपी के छात्र की हत्या: खाने के दौरान बहस हुई तो फावड़ा सिर पर मारा; 3 स्टूडेंट गिरफ्तार

देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु जटराणा की सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। दिव्यांशु यूपी के मुजफ्फरनगर से B.Tech करने देहरादून आया था। देहरादून पुलिस के अनुसार, छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान यह घटना हुई। (पढ़ें पूरी खबर)

