काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने मामूली बात पर कार सवार को रोक कर उसे मारपीट की और गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। पूरे मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो युवक अभी भी फरार चल रहे हैं। घटना क
.

मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार
घटना 25 मार्च देर शाम की है। जहां काठगोदाम के नरीमन तिराहे के पास कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में धुत होकर एक वाहन चालक के साथ अभद्रता व मारपीट की गई। यही नहीं, उक्त युवकों द्वारा चालक की गाड़ी में तोड़फोड़ कर सार्वजनिक शांति को बाधित किया गया।सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति की जानकारी ली और घटना की फुटेज की जांच करने पर उपद्रव कर रहे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने पूरे मामले में 23 वर्षीय भास्कर सिंह बिष्ट निवासी पदमपुरी मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल जबकि 25 वर्षीय हिमांशु कुमार नवाबी रोड, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवक सड़क पर बाइक से स्टंट कर रहे थे। जहां कार सवार व्यक्ति ने स्टंट करने से मना किया तो आग बबूला हो गए और सड़क पर रोक कर मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ की। नैनीताल पुलिस का कहना है कि किसी तरह का अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

