हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। शातिर चोर पहले अपने आप को भूख बात कर एक व्यक्ति को अपने झांसे में लिया। फिर उससे खाना खाया उसके बाद उसका मोबाइल छीनकर भाग गए जिसके बाद गूगल पे पर 42 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिया। पुलिस ने स
.
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि 13 मार्च को वादी हरेन्द्र सिंह पुत्र नकौल सिंह निवासी टीमर बड़ौन, खनस्यू जनपद नैनीताल द्वारा दी गयी तहरीर में बताया गया कि 9 मार्च को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी का मोबाइल फोन लूट लिया गया तथा वादी के मोबाइल से गूगल पे के माध्यम से ₹42,000/- रुपये निकाल लिए गए। पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की गई। पूरे मामले में सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर लूट के मोबाइल बरामद करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। साथी आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल और 26 हजार नगदी बरामद किया है। पूरे मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय अरुण सोलंकी निवासी एयरफोर्स गेट, इज्जतनगर, जनपद बरेली और 20 वर्षीय सचिन सोलंकी निवासी मुख्य बाजार, सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया है।
युवक को खाना खिलाना पड़ा भारी
बडौन खनस्यू ग्राम टीमर निवासी हरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह नौ मार्च को रोडवेज बस स्टेशन के पास पहुंचे। स्टेशन के पास उन्हें एक युवक मिला, जिसने खुद को भूखा बताते हुए खाना खिलाने की बात कही।हरेंद्र उसे पास के ढाबे में ले गए और खाना खिलाया। ढाबे पर उन्होंने गूगल पे से भुगतान किया। उसके गूगल पासवर्ड को युवक ने देख लिया। इसके बाद युवक हरेंद्र के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। पीड़ित ने उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद हरेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था।

