हल्द्वानी में शादी के मेनू पर गैस संकट का साया, बरात में नहीं मिलेगा टिक्की-चीला और जलेबी का चटखारा – haldwani wedding season faces gas shortage menu cuts loom

Date:

हल्द्वानी में शादी के मेनू पर गैस संकट का साया, बरात में नहीं मिलेगा टिक्की-चीला और जलेबी का चटखारा

Updated: Sun, 12 Apr 2026 03:02 PM (IST)

हल्द्वानी में आगामी शादी के सीजन में व्यावसायिक सिलिंडरों की अपर्याप्त उपलब्धता के कारण टिक्की, चीला और जलेबी जैसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों के मेनू में …और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। सहालग सीजन शुरू होने वाला है। विवाह समारोह में लोग टिक्की, चाऊमीन, चिला, पाव भाजी के जायकों का बड़े चाव से चटखारा लेते हैं, लेकिन गैस संकट के चलते लोगों को इस आनंद की अनुभूति से वंचित रहना पड़ सकता है।

दरअसल, 15 अप्रैल से शुरू हो रहे सहालग सीजन के दौरान हल्द्वानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुभ मुहूर्त वाले दिनों में लगभग 100 शादियां होनी हैं। इनमें मध्यम दर्जे की शादियों में भी कम से कम 10 से 12 व्यावसायिक सिलिंडर की जरूरत होती है। हालांकि, कैटरिंग और बैंक्वेट हाल संचालकों ने लकड़ी, तंदूर आदि का वैकल्पिक इंतजाम कर लिया है, लेकिन विवाह के दौरान खाने के काउंटर में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ रखे जाते हैं, जिनके लिए सिलिंडर ही जरूरी होता है।

खासकर टिक्की, पावभाजी, तवा भाजी, तवा रोटी, जलेबी, चीला जैसे फूड आइटम के लिए तेज आंच की जरूरत होती है। साथ ही काउंटर के पास लकड़ी भी नहीं जलाई जा सकती है। ऐसे में बैंक्वेट हाल और कैटरिंग कारोबारियों का कहना है कि अगर पर्याप्त सिलिंडर नहीं मिले तो उन्हें डिस्प्ले पर लगाए जाने वाले आइटम में कटौती करनी पड़ेगी।

प्रशासन ने वादा किया है कि व्यावसायिक सिलिंडर की अपनी जरूरत बताएं, उपलब्धता के आधार पर दिए जाएंगे। अगर पर्याप्त सिलिंडर नहीं मिले तो मेनू में कटौती होगी। – हर्षवर्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष, टैंट व्यापार एसोसिएशन

बुकिंग करवाने वाले ग्राहकों को पहले ही बता दिया है कि टिक्की, चीला, जलेबी जैसे फूड आइटम डिस्प्ले पर तभी रखे जाएंगे जब हमारे पास पर्याप्त सिलिंडर होंगे। – धीरज पांडे, अध्यक्ष, बैंक्वेट हाल एसोसिएशन

यह भी पढ़ें- अमेठी में गैस सिलिंडर संकट: उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार, तकनीकी दिक्कतें बरकरार

यह भी पढ़ें- ‘साहब…! बेटी की शादी है, सिलिंडर दिलवा दीजिए’, पिता ने जिला सप्लाई ऑफिस पहुंचकर की 12 Cylinder की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related