हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में मिली डेडबॉडी, हड़कंप – dead body found in car near cm pushkar singh dhami event venue in haldwani

Date:

हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में मिली डेडबॉडी, हड़कंप

Updated: Sat, 28 Feb 2026 10:42 AM (IST)

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास एक कार में 45 वर्षीय युवक अरुण बिष्ट का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को सुबह नौ बजे सूचना मिली क …और पढ़ें

News Article Hero Image

कार का एसी था आन, अंदर पड़ा मिला शव. Concept Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एक कार के भीतर 45  वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास उन्हें 45  वर्षीय युवक की कार के अंदर बंद पड़े होने की सूचना सुबह नौ‌‌ बजे मिली। मौके पर जाकर देखा तो कार के सभी शिशे बंद पड़े थे और एसी इन था। युवक की पहचान बरेली रोड स्थित घूंघट बैंक्वेट हाल स्वामी अरुण बिष्ट के रूप में हुई है।

दरअसल, स्थानीय लोगों ने काफी देर से खड़ी संदिग्ध कार को देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। कार के दरवाजे तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया। कार का एसी चले होने से युवक की बाडी पूरी ठंडी पड़ गई थी। पुलिस ने तुरंत युवक को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

जहां चिकित्सक ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के दम घुटने से मौत हुई है। घटना स्थल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के नजदीक होने के कारण खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल में पहुंच कर साक्ष्य इकट्ठा किए।

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- सैनिकों की धरती बिंदुखत्ता को सैनिक पुत्र सीएम धामी से उम्मीदें, यहां के 15 युवाओं ने देश सेवा में दिया सर्वोच्च बलिदान

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चंपावत में बनेगा विशेष पर्यटन सर्किट, सीएम धामी ने किया ऐलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related