हल्द्वानी में सीएम धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना, जानिये क्या कहा

Date:

ETV Bharat / state

हल्द्वानी में सीएम धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना, जानिये क्या कहा

सीएम धामी ने कहा केंद्र और राज्य सरकार लगातार विकास के लिए काम कर रही है.

Etv Bharat

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 21, 2026 at 2:06 PM IST

|

Updated : March 21, 2026 at 2:15 PM IST

3 Min Read

Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: सीएम धामी ने हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया. इस दौरान सीएम धामी ने अपने चार साल की उपलब्धियों को गिनाया. सीएम धामी ने कहा पिछले चार सालों में प्रदेश की की प्रति व्यक्ति आय में 41 फीसदी वृद्दि हुई है. सीएम धामी ने राज्य का बजट भी पिछले चार सालों में बढ़ा है.

सीएम धामी ने कहा बीते 4 वर्षों में उत्तराखण्ड ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. ये वर्ष राज्य की प्रगति में मील का पत्थर सिद्ध होंगे. विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेंगे.

सीएम धामी ने कहा खनन क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों के परिणामस्वरूप केंद्र सरकार द्वारा जारी राज्य खनन तत्परता सूचकांक में उत्तराखण्ड को देशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है. इसके साथ ही इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार द्वारा राज्य को 200 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई है एक समय प्रदेश में नकल माफिया के कारण न जाने कितने बेटा-बेटियों के सपने चकनाचूर हो जाते थे. युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ होता था, लेकिन सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर हमने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की और 30,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देकर इतिहास रचा.

सीएम धामी ने कहा कांग्रेस ने अपने वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के चलते देवभूमि उत्तराखण्ड की डेमोग्राफी को बिगाड़ने का कार्य किया. आज स्थिति यह है कि प्रदेश में कोई भी अवैध कब्जा करने से पहले सौ बार सोचता है, क्योंकि हमारी सरकार द्वारा कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में नई कार्य संस्कृति स्थापित हुई है. जिसमें सरकार द्वारा भेजा गया प्रत्येक रुपया सीधे जनता के खाते में पहुंच रहा है. बीच में किसी प्रकार की लीकेज की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है. सीएम धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी धार्मिक धरोहरों के संवर्धन और पुनरुद्धार की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के समय इन पवित्र स्थलों की उपेक्षा होती रही. उन्हें वक्फ के नाम पर की गई लूट अधिक प्रिय रही. प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण उनकी दृष्टि में सदैव खटकता रहा.

सीएम धामी ने कहा आज का नया भारत दुश्मन को उसके घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता और संकल्प रखता है, जबकि कांग्रेस सरकार के समय सेना के हर कदम पर अत्यधिक नियंत्रण था. एक गोली चलाने के लिए भी सरकार की अनुमति का इंतजार करना पड़ता था.

सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में आज उत्तराखण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है. सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में राज्य के इतिहास में ऐसे अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए.

पढे़ं- धामी सरकार के चार साल: हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं राजनाथ सिंह

पढे़ं- धाकड़ ही नहीं धुरंधर भी हैं सीएम धामी, हल्द्वानी में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Last Updated :

March 21, 2026 at 2:15 PM IST

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2026 coloured gemstone jewellery trend: Expert tips for luxury stylish wearing – The Times of India

Are You Wearing Coloured Gemstones Wrong? Experts Reveal How...

Minerva 2026 showcases youth energy, talent and leadership at ISBM College – The Times of India

Minerva 2026 at ISBM celebrates student talent and leadershipPUNE:...