हल्द्वानी में हाई टेंशन तार के चपेट में ट्रैक्टर ट्रॉली: गेहूं से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली धू-धू कर जली, चालक बुरी तरह झुलसा – Nainital News

Date:

हल्द्वानी के गौलापार के सुंदरपुर रेक्वाल गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। खेत से गेहूं की फसल लादकर घर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारियों ने सूखी फसल को पल भर में आग के ग

.

पलक झपकते ही आग का गोला बनी ट्रॉली

जानकारी के अनुसार, किसान भवान सिंह बिष्ट की गेहूं की फसल काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनके घर ले जाई जा रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर सुंदरपुर रेक्वाल गांव के पास पहुँचा, ऊपर से गुजर रहे बिजली के झूलते तारों से घर्षण के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया। फसल सूखी होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया।

चालक को नहीं मिला संभलने का मौका

हादसा इतना अचानक हुआ कि ट्रैक्टर चला रहे रमेश चंद्र को कूदकर जान बचाने का मौका तक नहीं मिला। आग की लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान नीरज रेक्वाल और अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को आग से बाहर निकाला और निजी वाहनों से तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

क्षेत्र पंचायत सदस्य बालम सिंह बिष्ट ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है किक्षेत्र में बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं।

बार-बार शिकायत के बाद भी तारों को टाइट नहीं किया गया।

विद्युत विभाग की इसी लापरवाही के कारण आज एक मजदूर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है और किसान की सालभर की मेहनत राख हो गई।ग्राम प्रधान नीरज रेक्वाल ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित चालक के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाए और फसल गंवाने वाले किसान को उचित मुआवजा दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related