हल्द्वानी में हाथी से टकराए बाइक सवार, दोनों की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

Date:

ETV Bharat / state

हल्द्वानी में हाथी से टकराए बाइक सवार, दोनों की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर बाइक हादसे में दो युवकों की मौत, हाथी से टकराने के बाद हमले की आशंका

BIKE RIDER DIED HALDWANI

हादसे में मृतक

(

फोटो सोर्स- Family Members

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 1, 2026 at 4:28 PM IST

3 Min Read

Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर देर रात बाइक सवार दो युवक अंधेरे में हाथी से टकरा गए. जिसके बाद गुस्साए हाथी ने उन पर बुरी तरह से हमला कर दिया. इसी बीच राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उधर, वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, वन विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होने की बात कही है.

राहगीरों ने पुलिस को बताया हाथी ने मारा: जानकारी के मुताबिक, घटना तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज क्षेत्र में हल्द्वानी-रुद्रपुर सड़क पर बीती रात यानी 28 फरवरी की रात करीब 11 बजे के आस पास की है. बताया जा रहा है कि बाइक से गुजर रहे दो युवक अंधेरे के कारण हाथी से टकरा गए. ऐसे में गुस्साए हाथी ने दोनों युवकों पर हमला बोल दिया. इसके बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना वन विभाग को दी. साथ ही घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया.

BIKE RIDER DIED HALDWANI

दुर्घटनाग्रस्त बाइक (फोटो सोर्स- Police)

वन विभाग ने क्या कहा? वन विभाग का कहना है कि बीती देर रात करीब 11 बजे के आसपास पुलिस की टीम ओर से एक सूचना मिली थी कि बेलबाबा मंदिर के पास हाथी ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है. जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो दोनों युवकों को पुलिस राहगीरों की मदद से अस्पताल भेज चुकी थी. जिसमें एक युवक की मौत हो चुकी थी. जबकि, दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

हादसे में मौत-

  1. शकील पुत्र मुन्ना (उम्र 26 वर्ष), निवासी- पट्टी बख्श कटरा, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा (हल्द्वानी)
  2. जाफर निवासी- पट्टी बख्श कटरा, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा (हल्द्वानी)

कपड़े और आर्टिफिशियल ज्वेलरी का करते थे काम: बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी में कपड़े और आर्टिफिशियल ज्वेलरी का काम करते थे. हालांकि, वन विभाग का कहना है कि हाथी के हमले में मौत की आशंका जताई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी.

घटना बीती देर रात की है. पुलिस ने घटना की जानकारी दी थी, जब तक टीम मौके पर पहुंची, तब तक दोनों को पुलिस ने अस्पताल भिजवा दिया था. पुलिस की ओर से बताया गया है कि हमला हाथी ने किया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी मिल पाएगी.“- ललित जोशी, रेंजर, हल्द्वानी रेंज

ये भी पढ़ें-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related