पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों के बीच उत्पन्न गैस संकट के बीच जहां एक और नैनीताल जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से गैस सिलिंडर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है। वहीं कुछ कर्मचारी लगातार कालाबाजारी, घटतौली से व्यवस्था को
.
डिलीवरी मैन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी इंडियन गैस सर्विस का डिलीवरी मैन शिब्बू आनंद बाग, वार्ड-11 में सुबह गैस सिलेंडर वितरित कर रहा था। इसी दौरान आरोप है कि उसने एक उपभोक्ता को करीब 2500 रुपये में सिलेंडर बेच दिया। इस पूरे मामले की सूचना वार्ड के पार्षद रवि जोशी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दी गई। शिकायत के बाद हल्द्वानी गैस सर्विस के प्रबंधक ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देते हुए डिलीवरी मैन के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। गौरतलब है कि हल्द्वानी में पहले से ही गैस की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कालाबाजारी के इस मामले ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी होना कई सवाल खड़े करता है।

