हल्द्वानी में LPG गैस कालाबाजारी चार मुकदमे दर्ज: 22 सिलेंडर बरामद,एक पिकअप वाहन जब्त – Nainital News

Date:

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) द्वारा निरंतर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जहां जिले के गैस एजेंसियों के 8391 घरेलू एवं 4

.

टोल फ्री नंबर जारी

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित टोल फ्री न0 1077, फोन न0 05942-231179, 05942-231178 और व्हाट्सएप न0 8272080884 तथा जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन को मोबाईल के माध्यम से कुल 53 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति न होने के संबंध में उपभोक्ताओं द्वारा अवगत कराया गया है। जिसे सम्बन्धित गैस एजेंसियों के प्रबन्धक को अवगत कराते हूए उनके व्हाट्सएप नम्बर में प्रेषित करते हुए समस्या का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार राज्य एवं कुमायूॅ मण्डल स्तर के आईओसीएल,बीपीसीएल तथा एचपीसीएल तेल कम्पनियों के अधिकारियों एवं महाप्रबन्धक, कुमायूॅ मण्डल विकास निगम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गैस सिलेंडर की उपल्बधता एवं अन्य किसी प्रकार की समस्या के दृष्टिगत तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस की कालाबाजारी एवं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी अथवा अनियमितता की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related