हल्द्वानी मोबाइल लूट कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

राज्य » अन्य राज्यPosted at: Mar 15 2026 3:16PM

हल्द्वानी मोबाइल लूट कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल, 15 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड की हल्द्वानी पुलिस ने मोबाइल लूट और ऑनलाइन ठगी के मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल लूटने के बाद गूगल पे के जरिए पीड़ित के खाते से 42 हजार रुपये निकाल लिए थे।
पुलिस के अनुसार टीमर बड़ौन, खनस्यू निवासी हरेन्द्र सिंह ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि विगत 9 मार्च को अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया और गूगल पे के माध्यम से 42 हजार रुपये निकाल लिये। इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
इसके बाद 14 मार्च को पुलिस ने दोनों आरोपियों को लूटे गए मोबाइल फोन और 26 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरुण सोलंकी निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड, थाना इज्जतनगर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) और सचिन सोलंकी (20 वर्ष) निवासी मुख्य बाजार, सर्प गांव मार्ग, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
रवीन्द्र सैनी
वार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related