हल्द्वानी से वीडियो कॉल पर हुआ डिजिटल ‘नामकरण संस्कार’

Date:

हल्द्वानी से वीडियो कॉल पर हुआ डिजिटल ‘नामकरण संस्कार’

share

हल्द्वानी के लामाचौड़ में एक परिवार ने अपने नवजात का नामकरण संस्कार डिजिटल माध्यम से आयोजित किया। पंडित भूपेन्द्र उपाध्याय ने वीडियो कॉल के जरिए मंत्रोच्चार किया और बच्चे का नाम चार्विक पंत रखा। यूके में स्मोक डिटेक्टर के कारण हवन वहां नहीं हो सका, इसलिए घर में हवन कुंड प्रज्ज्वलित किया गया।

हल्द्वानी से वीडियो कॉल पर हुआ डिजिटल ‘नामकरण संस्कार’

हल्द्वानी। बदलते दौर में तकनीक ने दूरियों को मिटा दिया है, लेकिन परंपराओं के प्रति आस्था आज भी अडिग है। इसका जीवंत उदाहरण हल्द्वानी के लामाचौड़ में देखने को मिला, जहां सात समंदर पार यूनाइटेड किंगडम के वेस्ट मिडलैंड्स स्थित वोरविकशायर काउंटी में रह रहे एक परिवार के नवजात का नामकरण संस्कार डिजिटल माध्यम से मंगलवार को संपन्न हुआ। विष्णुपुरी हल्द्वानी निवासी पंडित भूपेन्द्र उपाध्याय ने वीडियो कॉल के जरिए मंत्रोच्चार किया और बालक का नाम चार्विक पंत रखा। यूके के कोवेंट्री में रह रहे प्रसन्न पंत और पलक पंत के बेटे के नामकरण के लिए उनके बड़े भाई विनीत पंत और भाभी सांकी जोशी ने लामाचौड़ स्थित ‘वृंदावन ग्रीन’ आवास पर पूरी तैयारी की थी।

भारत और यूके के बीच 4:30 घंटे के समय अंतराल को देखते हुए, पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद 3:30 बजे तय किया गया। खास बात यह रही कि बेटे-बहू की मदद को सात समंदर पार गई चार्विक की दादी गौरा पंत और मां पलक पंत, पिता प्रसन्न पंत ने उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा ‘पिछौड़ा’ पहनकर पंडितजी से ऑनलाइन आशीर्वाद लिया।अलार्म के कारण हल्द्वानी में हुआ हवनयूके में घरों में लगे स्मोक डिटेक्टर और फायर अलार्म के कारण वहां हवन करना संभव नहीं था। ऐसे में परंपरा का निर्वाह करते हुए लामाचौड़ स्थित घर में ही हवन कुंड प्रज्ज्वलित किया गया। पंडित भूपेंद्र उपाध्याय ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान यूके और लामाचौड़ में कार्यक्रम में शिरकत कर रहे परिवार के सदस्य वीडियो कॉल से जुड़े रहे। इस अनूठे संस्कार में लामाचौड़ स्थित घर पर बड़ी बहन लतिका, भांजी अपराजित, वोल्गा भट्ट, भतीजी दित्या और भतीजा यथार्थ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related