हैदराबाद में ACB की बड़ी कार्रवाई, 70 हजार की रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार

Date:

हैदराबाद में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े दो सरकारी अधिकारियों को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. आरोप है कि अधिकारियों ने सीबीएसई एनओसी प्रमाणपत्र की फाइल आगे बढ़ाने के बदले घूस मांगी थी. एसीबी ने रकम बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

X

रिश्वत लेने के आरोप में अधिकारी गिरफ्तार. (Photo: Representational)

रिश्वत लेने के आरोप में अधिकारी गिरफ्तार. (Photo: Representational)

हैदराबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो राज्य सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. एसीबी के आधिकारिक बयान के अनुसार एक अधीक्षक (जनरल), जो आयुक्त एवं निदेशक, स्कूल शिक्षा कार्यालय में तैनात था उसने शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह राशि शिकायतकर्ता के स्कूल के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु सीबीएसई एनओसी (No Objection Certificate) आवेदन को प्रोसेस कर उच्च अधिकारियों को भेजने के बदले मांगी गई थी.

सहायक के जरिए ली गई थी रिश्वत की रकम

सम्बंधित ख़बरें

एसीबी ने बताया कि अधीक्षक ने यह राशि सीधे लेने के बजाय रंगारेड्डी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में कार्यरत एक वरिष्ठ सहायक के माध्यम से स्वीकार की. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया.

कार्रवाई के दौरान 70 हजार रुपये की पूरी रकम आरोपियों से बरामद कर ली गई.एसीबी ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस तरह की और भी शिकायतें जुड़ी हैं.

भ्रष्टाचार के मामलों में तेलंगाना में हाल के दिनों में एसीबी की कार्रवाई तेज हुई है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Radhakrishnan visits Gandhi Ashram | Patna News – The Times of India

During his recent visit to the legendary Bhitiharwa Gandhi...

Goa University Strengthens Ties with GIPARD and Tibetan Monastery through New MoUs | Goa News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-47529300,imgsize-110164,width-400,height-225,resizemode-72/47529300.jpg" alt="GU signs MoU with GIPARD, Mundgod Tibetan...