होली पर ड्रोन से निगरानी, पुलिस रहेगी मुस्तैद

Date:

Hindustan Hindi News

More

होली पर ड्रोन से निगरानी, पुलिस रहेगी मुस्तैद

हल्द्वानी में होली के अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया है। चार से अधिक ड्रोन और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। 300 से अधिक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर हैं। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

होली पर ड्रोन से निगरानी, पुलिस रहेगी मुस्तैद

हल्द्वानी। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने कहा कि होली पर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। अब चौराहों, संवेदनशील इलाकों और सीमाओं पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। संदिग्धों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। एसएसपी ने बताया कि पूरे जिले में चार से अधिक ड्रोन की मदद से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा संवेदनशील जगहों पर लगे कैमरों की कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। पूरे जिले में सिविल पुलिस के साथ ही एक कंपनी पीएसी लगाई गई है। वनभूलपुरा में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। एसएसपी ने एसपी क्राइम और एसपी सिटी को निर्देश दिए हैं कि जनपद की सीमा के अंदर प्रवेश करने वाले वाहनों को चेक किया जाए।

300 से अधिक पुलिस कर्मी इस समय ड्यूटी पर तैनात हैं। एसएसपी ने साफ कहा कि लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने जाम छलकाने वालों को सख्त हिदायत दी है कि शहर में माहौल खराब करने का प्रयास न करें। अगर ऐसा किया जो जेल की हवा खाने को तैयार रहें। दमकल विभाग भी अलर्ट मोड पर दमकल विभाग ने होली को लेकर अपनी पूरी तैयारियां की हैं। सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि दो पानी से भरे वाहनों को 24 घंटे तैयार रखा जा रहा है। किसी भी घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर भेजा जा रहा है। एफएसओ एमपी सिंह ने बताया कि फायर हाइड्रेंट की स्थिति परखी गई है। सभी इस वक्त संचालन की अवस्था में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Patriot – Official Hindi Trailer

| Apr 05, 2026, 12:37:18 PM | YouTubeWatch...

Donald Trump promises hell on Iran in Easter Sunday post, calling its leaders ‘crazy b*******’ – The Times of India

File photo: US President Donald TrumpTOI correspondent from Washington:...