नैनीताल में गैस सिलेंडरों की लाइन में डस्टबिन, बाल्टी और बोतलें

Date:

Hindustan Hindi News

नैनीताल में गैस सिलेंडरों की लाइन में डस्टबिन, बाल्टी और बोतलें

share

भानु जोशी नैनीताल। जिलेभर में घरेलू और व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर पाने की जद्दोजहद जारी

नैनीताल में गैस सिलेंडरों की लाइन में डस्टबिन, बाल्टी और बोतलें

भानु जोशी नैनीताल।जिलेभर में घरेलू और व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर पाने की जद्दोजहद जारी है। एक ही परिवार में अलग-अलग लोगों के नाम कई गैस बुक बना ली गई हैं, ताकि अधिक से अधिक सिलेंडर जुटाए जा सकें। यही नहीं, सुबह उजाला होने से पहले ही मोहल्लों और वितरण स्थलों पर सिलेंडरों लंबी-लंबी कतारें दिखाई पड़ रही हैं। सुबह काम धंधा छोड़कर घंटों लाइन में खड़ा न रहना पड़े और सिलेंडर चोरी भी न हो, नैनीताल के लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। सिलेंडरों की लाइन में सिलेंडर कम और डस्टबिन, बाल्टी, दूध की क्रेट और पानी की बोतलें ज्यादा दिखाई दे रही हैं।

ताकि गैस सप्लाई वाहन आने पर इनकी जगह में सिलेंडर रखा जा सके। नैनीताल में तल्लीताल धर्मशाला, तल्लीताल डांठ चौराहा, बीडी पांडे अस्पताल के पास, डीएसए मैदान, चार्टन लॉज आदि में डिलीवरी स्पॉट इंडेन गैस एजेंसी की ओर से बनाए गए हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो खासा चर्चाओं में बना हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति ने चार्टन लॉज क्षेत्र में सिलेंडरों की लंबी लाइन का वीडियो बनाया है। इस लाइन के बीच में लोहे की चेन से बंधे हुए छह घरेलू गैस सिलेंडर दिखाई दे रहे हैं। एक सिलेंडर लोहे के पोल और कपड़ की रस्सी से बंधा हुआ है। इसके बाद अगले सिलेंडर की जगह दो पांच-पांच लीटर के प्लास्टिक के गैलन, एक कूड़ादान, तीन पानी के खाली बर्तन लाइन में लगाए हुए हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती, दो सिलेंडरों के बाद एक पानी की बाल्टी, तीन एक-एक लीटर की पानी की बोतलें, एक सीमेंट की दीवार का टुकड़ा, गत्ते की पेटी, खाली क्रेट भी लाइन में रखी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिन लोगों ने सिलेंडरों की लाइन में ये तरह-तरह की चीजें लगाई हैं, वो बाद में अपना सिलेंडर लेकर लाइन में लगेंगे, तब तक के लिए जगह रिजर्व की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related