हल्द्वानी में 10वीं की छात्रा लापता, झाड़ियों में कपड़े मिले: स्कूल से निकली लेकिन घर नहीं पहुंची, तलाश करने पहुंची डॉग स्क्वायड – Nainital News

Date:

नैनीताल के हल्द्वानी में दसवीं क्लास की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद घर के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची, जिसके बाद मामला सामने आया।

.

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी और चौकी प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू किया गया। इस दौरान एक खेत की झाड़ियों में छात्रा के कपड़े बरामद हुए हैं। कपड़े मिलने के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

मौके पर लालकुआं और हल्द्वानी पुलिस के डॉग स्क्वायड की टीम भी सर्च अभियान में जुटी हुई है। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में सर्विलांस की भी मदद ले रही है।

सर्च अभियान चलाती डॉग स्क्वायड की टीम।

सर्च अभियान चलाती डॉग स्क्वायड की टीम।

स्कूल से छुट्टी के बाद घर को निकली, लेकिन नहीं पहुंची

बताया जा रहा है कि कक्षा 10 की 16 साल की छात्रा मोटाहल्दू उच्च प्राथमिक स्कूल से दोपहर करीब 2:00 बजे छुट्टी के बाद घर के लिए निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

कीर्ति पाठक ने दी सूचना, पुलिस मौके पर पहुंची

छात्रा के लापता होने की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता कीर्ति पाठक द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी और चौकी प्रभारी मय फोर्स पाडली पुर गांव पहुंचे। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया और आसपास के इलाकों की तलाशी ली।

खेत की झाड़ियों में मिले कपड़े, परिजनों की बढ़ी चिंता

सर्च ऑपरेशन के दौरान पाडली पुर स्थित एक खेत की झाड़ियों में छात्रा के कपड़े बरामद हुए। कपड़े मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। परिजनों ने इस पर अनहोनी की आशंका जताई है, जिससे गांव में तनाव और चिंता का माहौल बना हुआ है।

एसपी क्राइम बोले- हर पहलू से की जा रही जांच

मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम के साथ-साथ सर्विलांस की मदद ली जा रही है। छात्रा की तलाश के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है और सर्च अभियान लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Probe ordered into open dumping of bio-medical waste in Pilibhit | Bareilly News – The Times of India

Pilibhit: Acting on widely circulated images showing hazardous bio-medical...

Panel proposes 24×7 CCTV surveillance for Lingaraj Temple | Bhubaneswar News – The Times of India

Lingaraj Temple, Bhubaneswar Bhubaneswar: The Lingaraj Temple Satwa Lipi...

Prof Shivendra Kashyap named Pant varsity VC | Dehradun News – The Times of India

Rudrapur: Professor Shivendra Kumar Kashyap has been appointed vice...