मानदेय वृद्धि की मांग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

Date:

मानदेय वृद्धि की मांग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

share

हल्द्वानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना चौथे दिन भी जारी है, जहां मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ों केंद्र बंद हैं। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हैं।

मानदेय वृद्धि की मांग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

भावना कोहली हल्द्वानी। मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। जिले के सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे, जिससे बच्चों की पढ़ाई और पोषण सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेता लखन सिंह नेगी ने भी धरने को समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में ‘जिस देश की नारी सड़कों पर, उस देश का क्या होगा’ जैसे नारे लगाकर विरोध जताया। पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा लोहनी ने कहा कि जब तक मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, तब तक वे केंद्रों में कार्य नहीं करेंगी।

पोषण ट्रैकर, बीएलओ सहित सभी सरकारी कार्यों का पूर्ण बहिष्कार जारी रहेगा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार हमारी हड़ताल को दबाने की कोशिश करती है, तो हम इस्तीफा देने को भी तैयार हैं। कमला आर्य ने कहा कि मोबाइल रिचार्ज के लिए सालाना मात्र 2000 रुपये दिए जाते हैं, जो मौजूदा महंगे प्लान के हिसाब से बेहद कम हैं। उन्होंने बताया कि 24 घंटे काम करने के बावजूद उन्हें केवल 9000 रुपये मानदेय मिलता है। वहीं, रेनू बिष्ट ने आरोप लगाया कि उनसे कई विभागों का काम कराया जाता है, लेकिन इसके बावजूद उचित वेतन नहीं दिया जाता। धरने में हल्द्वानी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा ओखलकांडा, धारी ब्लॉक, भीमताल और नैनीताल जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल रहीं। सरकार से जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

First Look: Shiva Rajkumar’s Upcoming Movie ‘Bail’ Revealed in Intense Red-Themed Poster! | – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130511627,imgsize-197474,width-400,height-225,resizemode-4/bail-first-look-intense-red-themed-poster-of-shiva-rajkumar-starrer-is-here.jpg" alt="‘Bail’ first look: Intense red-themed poster of...