जुगाड़ और कबाड़ वाहनों पर आरटीओ का डंडा, पांच सीज

Date:

जुगाड़ और कबाड़ वाहनों पर आरटीओ का डंडा, पांच सीज

share

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी में जुगाड़ और कबाड़ वाहनों के संचालन पर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को आरटीओ प्रवर्तन टीम ने अलग-अ

जुगाड़ और कबाड़ वाहनों पर आरटीओ का डंडा, पांच सीज

बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। हल्द्वानी में जुगाड़ और कबाड़ वाहनों के संचालन पर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को आरटीओ प्रवर्तन टीम ने अलग-अलग रूटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर पांच ई-रिक्शा और ऑटो सीज किए।दरअसल, चंबलपुल क्षेत्र में मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में बिना नंबर प्लेट के ऑटो से सामान ढोने की खबर ‘हिन्दुस्तान’ ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र सिंगवान ने बताया कि देवलचौड़, मोटाहल्दू, गौलापार और लालकुआं क्षेत्र में जांच के दौरान तीन ई-रिक्शा के सभी दस्तावेज एक्सपायर पाए गए, जबकि एक ई-रिक्शा की फिटनेस फेल मिली।

नियमों का उल्लंघन मिलने पर चारों वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा एक ऑटो सीज किया गया है। वहीं 74 वाहनों के चालान किए गए, इनमें 14 ऑटो और ई-रिक्शा शामिल रहे। उन्होंने कहा कि हाट बाजारों में कबाड़ या जुगाड़ बनाकर सामान और सवारी ढोने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। 31 दिसंबर 2024 को कबाड़ घोषित कर पंजीकरण निरस्त किए जा चुके एक ऑटो रिक्शा के सड़क पर चलने का मामला भी सामने आया था, जिसके चालक और मालिक को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Biographer Wynn Free’s Death Before Wilcock Suicide Sparks ‘Foul Play’ Buzz Online

| Apr 25, 2026, 06:12:51 PM | etimes.inOnline...

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi overtakes Virat Kohli, KL Rahul in Orange Cap race after sensational ton | Cricket News – The Times of India

Rajasthan Royals' Vaibhav Sooryavanshi (AP Photo)Vaibhav Sooryavanshi continues to...

What is the quickest way for a spouse to obtain Indian citizenship? – The Times of India

FAQsTerms & ConditionsPrivacy policyCopyright © 2024 Bennett, Coleman &...