Almora News: फॉल्ट बिजली का, पानी के लिए तरसे 20 हजार लोग

Date:

अल्मोड़ा। मटेला पंपिंग क्षेत्र की 11 केवी बिजली लाइन में फाल्ट आने के कारण मटेला स्थित जल संस्थान के पंपों का संचालन करीब सात घंटे ठप रहा। इसके चलते 20 हजार से अधिक की आबादी को पानी नहीं मिल सका। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोगों का स्टोर किया पानी भी खत्म हो गया। ऐसे में कई लोगों ने बाजार से पानी की बोतल खरीदकर काम चलाया।

मटेला पंपिंग क्षेत्र की 11 केवी बिजली लाइन में बृहस्पतिवार की रात करीब 2:35 बजे फाल्ट आ गया। इससे मटेला स्थित जल संस्थान के पंपों का संचालन ठप हो गया। इस कारण नगर के हीराड़ुंगरी, पातालदेवी, एनटीडी, एडम्स जलाशयों को पानी नहीं मिल सका। शुक्रवार की सुबह एडम्स जलाशय से जुड़े ढूंगाधारा, पूर्वी और पश्चमी पोखरखाली, रानीधारा, एनटीडी, हीराडुंगरी सहित कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रही। लोग सुबह निर्धारित समय पर पानी आने का इंतजार करते रहे लेकिन पानी नहीं आया। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोगों का स्टोर किया गया पानी भी खत्म हो गया। इससे उन्हें दिक्कतें हुई। सुबह 9:50 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने से पंपों का संचालन शुरू हो पाया।

लोग बोले

पानी नहीं आने के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ी। आए दिन ऐसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। विभाग बिल पूरा वसूलता है लेकिन जलापूर्ति आए दिन बाधित रहती है।

मनोज सिंह, ढूंगाधारा

पानी वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। आए दिन इस तरह की समस्या आती है जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। बारिश के मौसम में दिक्कत और भी बढ़ जाती है।

किरन देवी, रानीधारा

बिजली लाइन में फाल्ट आ गया था जिस कारण पंपिंग बाधित रही। पंपिंग शुरू हो गई है। शनिवार से जलापूर्ति बहाल की जाएगी।

नीरज तिवारी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अल्मोड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

M/T Nasha: How Iran is racing to store oil using ‘ghost ship’ as Kharg Island nears capacity – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130550893,imgsize-66898,width-400,height-225,resizemode-4/130550893.jpg" alt="M/T Nasha: How Iran is racing to...

Missing Toddler Found: Missing toddler found peacefully napping on a mountain, and the internet can’t get over it | – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130550623,imgsize-153290,width-400,height-225,resizemode-4/child.jpg" alt="Missing toddler found peacefully napping on a...