हल्द्वानी – मोटाहल्दू से लापता हाईस्कूल की छात्रा की यहाँ मिली लोकेशन, बरामद करने रवाना हुई पुलिस टीम

Date:

लालकुआं –  मोटाहल्दू क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय गुरुवार को लापता हुई कक्षा 10 की छात्रा की ढूडखोज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 5 घंटे में उसे दिल्ली में ट्रेस कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई में लालकुआं पुलिस और एसओजी की तकनीकी विश्लेषण अहम साबित हुआ। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और लालकुआं पुलिस को अलर्ट कर दिया था। इसके बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

तकनीकी और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर छात्रा की लोकेशन दिल्ली के पड़पड़गंज क्षेत्र में ट्रेस की गई। एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम को तत्काल दिल्ली रवाना किया गया है। पुलिस के अनुसार छात्रा पूरी तरह सुरक्षित है और उसे सकुशल वापस लाकर वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

इस अभियान में एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, एसओजी इंचार्ज राजेश जोशी, हल्दुचौड़ चौकी इंचार्ज शंकर नयाल, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल सेल की टीम ने मिलकर काम किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्ची की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी और टीम ने पेशेवर तरीके से काम करते हुए कम समय में सफलता हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related