Almora News: पार्किंग की क्षमता कम होने से सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहन बने मुसीबत

Date:

अल्मोड़ा। नगर के लिंक रोड पर स्थित टैक्सी स्टैंड में पार्किंग की क्षमता कम होने से वाहन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े रहते हैं। कई वाहन सफेद पट्टी के बाहर खड़े रहते हैं। इससे मार्ग पर सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम लगता है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

नगर की लिंक रोड पर बने टैक्सी स्टैंड पर केवल 30 वाहनों के पार्किंग की क्षमता है। हल्द्वानी, भवाली, भीमताल, सोमेश्वर, दन्या, ताकुला समेत विभिन्न स्थानों को आने जाने वाले वाहन टैक्सी स्टैंड पर खड़े रहते हैं। पार्किंग की क्षमता कम होने से वाहन सड़क पर बेतरतीब खड़े रहते हैं। कई वाहन सफेद पट्टी के बाहर भी खड़े रहते हैं। इस कारण वहां पर सड़क संकरी हो जाती है। इससे जहां जाम लगता है वहीं राहगीरों को भी आवाजाही के दौरान दिक्कतें होती है। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर जाम लगना आम बात है। जाम के दौरान लोगों को वाहनों के बीच से होकर निकलना पड़ता है। वाहन पार्क करने की जगह को लेकर कई बार टैक्सी चालकों के बीच आपस में ही तू तू- मैं- मैं हो जाती है।

स्थानीय व्यापारी भी परेशान

स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कई चालक दुकानों के आगे भी वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे दुकान का रास्ता बंद हो जाता है जिस कारण ग्राहक दुकान में नहीं आते हैं। इससे कारोबार पर असर पड़ता है। चालकों से मना करने के बावजूद पह अनसुना कर देते हैं।

बोले लोग

सड़क किनारे वाहन बेतरतीब खड़े रहने से आवाजाही के दौरान परेशानी होती है। कई बार रास्ता ही बंद हो जाता है। ऐसे में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा किया जाए।

मनोज सिंह, अल्मोड़ा

पार्किग के बाहर सड़क पर वाहन खड़े रहने से जाम लग जाता है। जाम में फंसने से स्थानीय लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों, कर्मचारियों को आवाजाही के दौरान विलंब हो जाता है। व्यवस्था ठीक की जाए।

सुरेंद्र बिष्ट, अल्मोड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘Muslim women will be last to benefit from reservation bill’: MP Iqra Hasan | India News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130445513,imgsize-64758,width-400,height-225,resizemode-4/iqra.jpg" alt="'Muslim women will be last to benefit...

Indian student behind fake ‘Emily Hart’ that scammed MAGA wants to study in US – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130445401,imgsize-22888,width-400,height-225,resizemode-4/indian-scammer-who-created-fake-emily-hart-to-fool-maga-people-says-he-wants-to-study-in-the-us.jpg" alt="Indian student behind fake 'Emily Hart' that...

Man gets 20-yr jail term for minor girl’s kidnap, rape | Bhubaneswar News – The Times of India

Kendrapada: The special Pocso court in Jajpur district on...