अल्मोड़ा। अल्मोड़ा गैस सर्विस कार्यालय में शुक्रवार को गैस उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। इस कतार में सिलिंडर रिफिल कराने, केवाईसी कराने और डीएसी नंबर लेने को लोग पहुंचे। वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिर्विस की ओर से गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया। वहां भी गैस सिलिंडर लेने को लोग कतार में लगे रहे।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता शुक्रवार को अल्मोड़ा गैस सर्विस कार्यालय में गैस सिलिंडर बुक कराने के लिए पहुंचे। कार्यालय के बाहर लगी लंबी कतार में अनेक उपभोक्ता ऐसे थे जिन्होंने अपने कनेक्शन की केवाईसी नहीं कराई थी। वहीं अनेक लोग ऐसे शामिल थे जिन्होंने गैस तो बुक करा ली लेकिन उन्हें डीएसी नंबर नहीं मिल पाया था। विभाग की और से बिना डीएसी नंबर के गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराए जाने का नियम है। इसको लेकर भी लोग परेशान दिखाई दिए।
–
शहर में 311 गैस सिलिंडर बांटे गए
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अल्मोड़ा गैस सर्विस की ओर से 311 गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया। इनमें भी अनेक लोगों को गैस इसलिए नहीं मिल पाई, क्योंकि उनके पास डीएसी नंबर नहीं था। वहीं अनेक लोग ऐसे थे जिन्होंने अपना डिलीवरी प्वाइंट दूसरी जगह का लिखवाया था। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में एक ट्रक 284 गैस सिलिंडरों से भरा वाहन भेजा गया था। जिससे देर शाम तक गैस सिलिंडर वितरण किया गया। रोस्टर के अनुसार गैस सिलिंडर प्रशासन की निगरानी में बांटी गई।

