अक्षय तृतीया पर निकलेगी तृतीय गोल्ज्यू यात्रा, 7 मई को हल्द्वानी पहुंचेगी | Dainik Jayant

Date:

हल्द्वानी। तृतीय गोल्जयू यात्रा का शुभारंभ अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को चंपावत स्थित मुख्य मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। यात्रा हरिद्वार होते हुए गढ़वाल मंडल पहुंचेगी और वहां से पौड़ी, श्रीनगर, बद्रीनाथ से गुजरते हुए पुनः कुमाऊं क्षेत्र में प्रवेश करेगी। अपनी धरोहर न्यास संस्था की ओर से आयोजित इस यात्रा को लेकर शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष विजय भट्ट ने बताया कि 7 मई को यात्रा हल्द्वानी पहुंचेगी, जहां रामलीला मैदान से गोल्ज्यू मंदिर तक शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा का समापन 9 मई को पुनः चंपावत में किया जाएगा। यह यात्रा मैदानी, मध्य हिमालय और उच्च हिमालय सभी क्षेत्रों को समाहित करेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में इस यात्रा की शुरुआत हुई थी और वर्ष 2026 में यह यात्रा अपने तीसरे चरण में प्रवेश कर रही है। यात्रा का उद्देश्य पूरे उत्तराखंड को एक सूत्र में पिरोना है, जिसके लिए संगठन पिछले छह वर्षों से प्रयासरत है। इस दौरान मीडिया प्रभारी रवि दुर्गापाल, एनबी गुणवंत, आनंद सिंह भाकुनी, चंदन सिंह किरौला, रघुवीर सिंह कालाकोटी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related