‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान, हल्द्वानी में जागरूकता मैराथन का आयोजन, सीएम धामी ने दिया बड़ा संदेश

Date:

ETV Bharat / state

‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान, हल्द्वानी में जागरूकता मैराथन का आयोजन, सीएम धामी ने दिया बड़ा संदेश

‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ अभियान के तहत हल्द्वानी में जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सीएम धामी भी मौजूद रहे.

Uttarakhand

हल्द्वानी में जागरूकता मैराथन का आयोजन

(

PHOTO-ETV Bharat

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : April 12, 2026 at 10:21 AM IST

2 Min Read

Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: नैनीताल के हल्द्वानी के एमबी मैदान में रविवार को ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान के तहत जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया और स्कूली बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और जनसहभागिता बेहद जरूरी है.

हल्द्वानी के एमबी मैदान में 12 अप्रैल को ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया. इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने स्वयं मैराथन में प्रतिभाग कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित बच्चों और युवाओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि, राज्य सरकार ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ के लक्ष्य को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है. स्कूलों और कॉलेजों में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को सही दिशा दी जा सके. इसके साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे लोगों को चिन्हित कर जेल भेजा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए केवल सरकार के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है. अभिभावकों, शिक्षकों और युवाओं को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना होगा. मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 तक ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Mumbai megablock disrupts local train services | Mumbai News – The Times of India

About the AuthorSomit SenSomit Sen, Senior Editor at The...

Anudeep Katikala Faces Backlash for Jokes on Pawan Kalyan’s Personal Life | – The Times of India

Comedian Anudeep Katikala's recent jokes targeting Pawan Kalyan and...

Wedding year ahead? Numerology predicts marriage for these birth numbers in 2026 – The Times of India

According to numerologists, the energy of 2026 will be...