पति की मौत के बाद कनेक्शन ट्रांसफर को भटक रहीं महिलाएं

Date:

पति की मौत के बाद कनेक्शन ट्रांसफर को भटक रहीं महिलाएं

share

हल्द्वानी में गैस कनेक्शन ट्रांसफर की लचर प्रक्रिया के कारण विधवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माया कश्यप और तारा देवी जैसे कई महिलाएं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए गैस एजेंसी के चक्कर काट रही हैं। एजेंसी कर्मियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की मांग और प्रक्रिया में देरी से उनका जीवन मुश्किल हो गया है।

पति की मौत के बाद कनेक्शन ट्रांसफर को भटक रहीं महिलाएं

भावना कोहली, हल्द्वानी। गैस कनेक्शन ट्रांसफर को लेकर लचर प्रक्रिया ने दुखियारी महिलाओं को सड़कों पर आने को मजबूर कर दिया है। पति की मौत के बाद कनेक्शन ट्रांसफर न करना अब भारी पड़ रहा है। राजपुरा और मुखानी निवासी दो विधवा महिलाएं कनेक्शन ट्रांसफर के लिए गैस एजेंसी के चक्कर काटते-काटते परेशान हो गईं हैं।मुखानी निवासी माया कश्यप पिछले एक महीने से हल्द्वानी इंडेन एजेंसी कार्यालय के चक्कर काट रहीं हैं। शनिवार को भी वह अपने बेटे के साथ एजेंसी पहुंचीं। माया का कहना है कि एजेंसी के कर्मियों ने उनसे केवल मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा, लेकिन इसके बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई।

पति का निधन नवंबर 2025 में हुआ था। किसी कारण गैस कनेक्शन ट्रांसफर नहीं किया। कहा कि घर में मात्र एक सिलेंडर बचा है और बुकिंग में आ रही दिक्कतों के कारण उन्हें नया सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। वहीं, राजपुरा निवासी तारा देवी ने बताया कि उनके पति का तीन-चार साल पहले निधन हो चुका है। उनके पति पूर्व सैनिक थे। पहले कभी कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन अब गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है। लेकिन कनेक्शन अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराया था जिस कारण मुश्किल बढ़ गई है। तारा का आरोप है कि एजेंसी कर्मी उन्हें बार-बार अलग-अलग दस्तावेजों के नाम पर परेशान कर रहे हैं। साथ ही कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे। कहा कि अधिक उम्र के कारण उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है। जिससे बार-बार एजेंसी आना उनके लिए और भी मुश्किल हो जाता है।फिलहाल गैस कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया बंद है लेकिन ऐसे परिवारों को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। हो सकता है संबंधित परिवारों ने केवाईसी न कराई हो जिस कारण बुकिंग नहीं हो रही। इसे चेक कराया जाएगा।मनोज बर्मन, जिला पूर्ति अधिकारी, नैनीताल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related