तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो युवकों को उड़ाया, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Date:

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो युवकों को उड़ाया, सीसीटीवी फुटेज वायरल

share

हल्द्वानी में चंबल पुल रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो युवकों को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है, जबकि पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो युवकों को उड़ाया, सीसीटीवी फुटेज वायरल

हल्द्वानी। शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 8 अप्रैल की रात चंबल पुल रोड पर एक अनियंत्रित सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार ने सड़क किनारे चल रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मित्रपुरम दमुवाढूंगा निवासी प्रकाश आर्या के घर पर बुधवार को मांगलिक कार्यक्रम था। रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद बुआ के घर आए रिश्तेदार 18 वर्षीय मनीष कुमार निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा और 17 वर्षीय सागर कुमार निवासी दमुवाढूंगा टहलते हुए आइसक्रीम खाने निकले थे।

घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक हार्डवेयर दुकान के पास पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। वार्ड 36 की पार्षद तनुजा जोशी ने बताया कि परिजनों ने इस संबंध में मुखानी थाने में तहरीर दे दी है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने कहा कि यह पूरा मामला क्या है। मैं इसकी जानकारी लेता हूं।सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, पुलिस अनजानहल्द्वानी। चम्बल पुल के पास हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन सोशल मीडिया में एक्टिव रहने का दावा करने वाली पुलिस को इसकी जानकारी ही नहीं है। हालांकि पीड़ित का कहना है कि वह मामले की तहरीर मुखानी थाने में दे आए हैं, इसके बाद भी पुलिस जानकारी से इनकार कर रही है।सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की उठी मांगहादसे के बाद स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। पार्षद तनुजा जोशी ने प्रशासन से चंबल पुल रोड से चौफुला मार्ग के बीच तुरंत स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रकों को हटाने की मांग की थी लेकिन पुलिस-प्रशासन की लापरवाही के कारण रोज हादसे हो रहे हैं। आरोप लगाया कि मार्ग पर वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों की जान हमेशा जोखिम में रहती है।हल्द्वानी में आज और कल बदलेगा ट्रैफिक प्लानहल्द्वानी। शनिवार और रविवार पर पर्यटकों की संभावित भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह 11 और 12 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश सुबह 6 से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। पहाड़ों से आने वाले वाहन इन्हें जनपद की सीमाओं पर ही रोका जाएगा। भीमताल एचएमची, सलड़ी, अमृतपुर मोड़ और मैगी पॉइंट के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मैदान से जाने वाले वाहन गौलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर और खेड़ा चौकी के पीछे रोके जाएंगे। सब्जी, दूध और ईंधन के वाहनों को भी दबाव बढ़ने पर दोपहर 2 से रात 10 बजे तक रोका जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related