बेस में आधार केंद्र अधर में, दो माह बाद भी सुविधा लटकी

Date:

बेस में आधार केंद्र अधर में, दो माह बाद भी सुविधा लटकी

share

मोहन भट्ट, हल्द्वानी। बेस अस्पताल में आधार कार्ड केंद्र शुरू होने का इंतजार खत्म

बेस में आधार केंद्र अधर में, दो माह बाद भी सुविधा लटकी

मोहन भट्ट, हल्द्वानी। बेस अस्पताल में आधार कार्ड केंद्र शुरू होने का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल प्रबंधन से कक्ष लिए दो माह से अधिक का समय बीत चुका है। केंद्र अब तक संचालित नहीं हो पाया है। इस देरी के कारण हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोग आधार कार्ड बनवाने और उनमें संशोधन कराने के लिए दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।’हिन्दुस्तान’ ने आधार कार्ड को लेकर आम जनता को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। आम लोगों के साथ ही अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को उम्मीद थी कि यहाँ केंद्र खुलने से उन्हें अन्य सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

वर्तमान में सीमित केंद्रों के कारण लोगों को घंटों कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।इसके बावजूद प्रशासन की ओर से केंद्र शुरू करने की प्रक्रिया कछुआ गति से चल रही है। मामले में अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस दत्ताल ने बताया कि जिला प्रशासन ने आधार केन्द्र खोलने के लिए कमरा मांगा था। उनकी ओर से कक्ष उपलब्ध करा दिया गया है, अब आगे की औपचारिकताएं जिला प्रशासन को पूरी करनी हैं। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि आधार केन्द्र खोलने को लेकर जो भी जरूरी कार्रवाई होगी वह जल्द की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related