नौ दिन में सरकारी स्कूलों में हुए 7000 नए प्रवेश

Date:

share

हल्द्वानी में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहजनक रही है। पिछले नौ दिनों में कक्षा 1 से 12 तक 7000 नए छात्रों ने दाखिला लिया। शिक्षा विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी।

    नौ दिन में सरकारी स्कूलों में हुए 7000 नए प्रवेश

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में नए शिक्षण सत्र का आगाज उत्साहजनक रहा। बीते नौ दिनों में कक्षा एक से 12 वीं तक 7000 नए छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। शिक्षा विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में छात्र-छात्राओं की संख्या में इजाफा होगा। शिक्षा विभाग ने सत्र के पहले सप्ताह को ‘प्रवेश उत्सव’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्कूलों को सजाया गया और नए आने वाले बच्चों का स्वागत किया गया। आंकड़ों के अनुसार, जिले के 1312 विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक दाखिले की प्रक्रिया जारी है। विभाग का प्रयास है कि सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के दम पर अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

जिले में कुल 4592 शिक्षक तैनात हैं। नामांकन की संख्या को और बढ़ाने के लिए शिक्षक लगातार क्षेत्रीय स्तर पर अभिभावकों से संपर्क साध रहे हैं।एक नजर:स्कूल: 1312तैनात शिक्षक: 45929 दिन में नामांकन: 7000ये भी जानेजिले में 121 इंटर कॉलेज और 69 हाईस्कूल संचालित हैं, जहां 810 प्रवक्ता और 1300 एलटी शिक्षक तैनात हैं। वहीं 912 प्राइमरी स्कूलों में 1772 शिक्षक और 210 जूनियर हाईस्कूलों में लगभग 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी सेवाएं दे रहे हैं।जिले में प्रवेश को लेकर शिक्षक लगातार अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। आने वाले दिनों में स्कूलों में प्रवेश की संख्या लगातार बढ़ेगी।पुष्कर लाल टम्टा, जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक नैनीताल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related