हल्द्वानी। प्रमोद डालाकोटी नैनीताल जिले के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में नए

हल्द्वानी। प्रमोद डालाकोटी नैनीताल जिले के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में नए शिक्षा सत्र का आगाज हुए 9 दिन बीत चुके हैं। लेकिन नामांकन के आंकड़े चिंताजनक तस्वीर पेश कर रहे हैं। 1 अप्रैल से शुरू हुए सत्र के बाद पिछले मंगलवार को जिले भर के स्कूलों में ‘प्रवेश उत्सव’ भी धूमधाम से मनाया गया। लेकिन धरातल पर इसका खास असर होता नहीं दिख रहा है।वीआईपी जिले में नामांकन की स्थिति ‘बेहाल’आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के 1312 विद्यालयों में 1 अप्रैल से लेकर गुरुवार 9 अप्रैल तक कक्षा 1 से 12वीं तक महज 7000 छात्र-छात्राओं ने ही प्रवेश लिया है।
एक ‘वीआईपी’ जिला होने के नाते यह संख्या विभाग की उम्मीदों से काफी कम मानी जा रही है।शिक्षकों की फौज: सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि जिले में कुल 4592 शिक्षक तैनात हैं। शिक्षकों की इस भारी-भरकम संख्या के मुकाबले नामांकन की रफ्तार बेहद सुस्त है। आकड़ों के आधार पर देखा जाए तो 9 दिनों के भीतर औसतन एक शिक्षक के हिस्से में महज 1.52 (करीब डेढ़) प्रवेश ही आ रहा है।एक नज़र:स्कूल: 1312तैनात शिक्षक: 4592नामांकन (9 दिन में): 7000औसत प्रति शिक्षक: 1.52 प्रवेशये भी जानेजिले में 121 इंटर कॉलेज और 69 हाईस्कूल संचालित हैं, जहां 810 प्रवक्ता और 1300 एलटी शिक्षक तैनात हैं। वहीं 912 प्राइमरी स्कूलों में 1772 शिक्षक और 210 जूनियर हाईस्कूलों में लगभग 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इनका कहना:जिले में प्रवेश को लेकर शिक्षक लगातार अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। आने वाले दिनों में स्कूलों में प्रवेश की संख्या लगातार बढ़ेगी।पुष्कर लाल टम्टा, जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक नैनीताल


