खुशियों वाले घर में मातम पसर गया है। जिस आंगन में 21 अप्रैल को शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है। मामला नैनीताल जनपद से सामने आया है जहां कोटाबाग के बवलगड़ डाकघर में तैनात पोस्टमैन नवीन चंद्र गुणवंत का शव शनिवार शाम को भुजियाघाट के गह
.
8-10 फीट गहरे पानी में मिला शव, मोबाइल गायब
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि भुजियाघाट पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पानी में औंधे मुंह पड़ा है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पास ही एक काला बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड और बेटी भावना की शादी के निमंत्रण पत्र थे। पुलिस के मुताबिक गधेरे में पानी की गहराई 8 से 10 फीट थी।मृतक के पैर मुड़े हुए थे, जो मौत की गुत्थी को संदिग्ध बना रहे हैं।मृतक का मोबाइल फोन गायब है।
रात 9:30 बजे आखिरी कॉल ‘भवाली में हूं, खाना खाकर सो रहा हूं’
परिजनों ने बताया कि नवीन चंद्र शुक्रवार रात को घर से निकले थे। रात करीब 9:30 बजे उन्होंने फोन कर बताया कि वे भवाली में एक रिश्तेदार के घर रुक गए हैं।खाना खा लिया है और अब सोने जा रहे हैं। शनिवार सुबह से उनका फोन स्विच ऑफ आने लगा। शाम को उनकी मौत की खबर आई। परिजनों के मुताबिक नवीन चंद्र को अल्मोड़ा के पास सुयालबाड़ी गांव जाना था तो वे वापस भुजियाघाट कैसे पहुंचे।
21 अप्रैल को बेटी की उठी थी डोली सदमे में परिवार
बताया जा रहा की नवीन चंद्र की बड़ी बेटी भावना की 21 अप्रैल को शादी है। घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अब सब उजड़ गया। छोटी बेटी गुंजन सदमे में है और बार-बार बेसुध हो रही है। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। रविवार को हल्द्वानी में मृतक का पोस्टमार्टम हुआ।
फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए , मृतक का मोबाइल नहीं हुआ बरामद
पुल से नीचे गिरने का कोई निशान नहीं मिला, तो वे गधेरे के बीचों-बीच कैसे पहुंचे। मृतक का मोबाइल भी पुलिस को बरामद नहीं हुई है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

