रामनगर। बीते दिनों सिलिंडरों की कालाबाजारी का खुलासा होने के बाद इंडेन गैस एजेंसी ने डिलीवरी कर्मियों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी वाहनों में जीपीएस लगाने का निर्णय लिया है। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक दीपक आर्या ने बताया कि बीते दिनों कालाबाजारी के दौरान पकड़ी गई खेप में सबसे अधिक इंडेन गैस एजेंसी के सिलिंडर थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए गैस की सभी छह गाड़ियों में जीपीएस लगाने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए गए हैं। इससे वाहन कहां गया और कितने देर रुका, इसकी जानकारी एजेंसी को मिलती रहेगी।
Nainital News: सिलिंडर ढोने वाली गाड़ियों में लगाया जाएगा जीपीएस
Date:

