बहन से मिलने देहरादून से आया था भाई: हल्द्वानी में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मातम – Nainital News

Date:

नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिंदुखत्ता में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक अपनी बहन के घर आया हुआ था, जहां स्कूटी स्लिप होने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम त

.

जानवर को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर निवासी संतोष भट्ट (26) पुत्र बाला दत्त भट्ट, देहरादून की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह छुट्टियों में अपने घर आया था और इसी दौरान बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय में रहने वाली अपनी बहन और जीजा भास्कर पोखरिया से मिलने पहुंचा था।

शनिवार रात करीब 11 बजे संतोष लालकुआं बाजार से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। तभी इंदिरा नगर क्षेत्र में दानू स्कूल के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संतोष सिर के बल सड़क पर गिरा, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, पर नहीं बची जान

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर लालकुआं कोतवाली के उपनिरीक्षक जोगेंद्र यादव पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Shots fired near ULFA(I) chief Paresh Baruah’s house in Assam | India News – The Times of India

DIBRUGARH: Shots were fired near militant group ULFA(I) chief...

Dibrugarh prepares for Brahmaputra floods with early plans | Guwahati News – The Times of India

Dibrugarh: With the monsoon season just two months away,...

Birthday firecrackers mistaken for gunshots at Ulfa-I chief’s home | Guwahati News – The Times of India

Dibrugarh: What initially sent shockwaves through Chabua in the...