बहन का पता नहीं मिलने से भाई की लाश का नहीं हो पाया अंतिम संस्कार

Date:

बहन का पता नहीं मिलने से भाई की लाश का नहीं हो पाया अंतिम संस्कार

share

हल्द्वानी में बेस अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति की मौत के 48 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मृतक की बहन से संपर्क नहीं हो पाने के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकी हुई है। पुलिस 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार करने की योजना बना रही है यदि बहन का पता नहीं मिलता है।

बहन का पता नहीं मिलने से भाई की लाश का नहीं हो पाया अंतिम संस्कार

संतोष जोशी हल्द्वानी। दो दिन पहले बेस अस्पताल परिसर में हुई व्यक्ति की मौत के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसका कारण मृतक की बहन से पुलिस का संपर्क नहीं हो पाना है। पुलिस अभी प्रयास कर रही है। 72 घंटे बाद भी बहन का पता नहीं मिलने की दशा में पुलिस अंतिम संस्कार करेगी।शुक्रवार सुबह एक मरीज इलाज के लिए बेस अस्पताल पहुंचा था। वह पर्ची काउंटर के किनारे बेहोश पड़ा रहा। न तो अस्पताल में तैनात गार्ड और न वहां मौजूद लोगों ने उसकी सुध ली थी। इसके बाद अस्पताल पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम बेलवाल लोगों की मदद से बेहोश पड़े व्यक्ति को इमरजेंसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान काठगोदाम आदर्श नगर निवासी 50 वर्षीय नीरज बिष्ट के रूप में हुई थी। पुलिस के मुताबिक नीरज के माता पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। उसकी एक शादीशुदा बहन है जो कि पीलीभीत में रहती है। पुलिस को एक मोबाइल नंबर भी मृतक के बहन का मिला लेकिन कई प्रयासों के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिस कारण अंतिम संस्कार की कार्रवाई नहीं हो पा रही। पुलिस के मुताबिक मृतक किराए पर रहता था। उसने पूर्व में अपना घर बेच दिया था। वह मजदूरी करता था। मेडिकल चौकी प्रभारी रविंद्र राणा ने बताया कि परिजनों से संपर्क नहीं हो पाने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related