बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले पोस्टमैन की लाश गधेरे में मिली

Date:

हल्द्वानी के सुयालबाड़ी जाने के लिए निकले पोस्टमैन नवीन चंद्र की लाश नैनीताल रोड पर गधेरे में मिली। उनकी बेटी की शादी अगले हफ्ते होनी थी। पुलिस ने मोबाइल और अन्य साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया, लेकिन मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। परिवार में मातम छा गया है।

संतोष जोशी हल्द्वानी। बेटी की शादी का न्योता लेकर अपने गांव सुयालबाड़ी जाने के लिए निकले व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालात में नैनीताल रोड स्थित भुजियाघाट के पास गधेरे में मिली है। मृतक डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर पवलगढ़ में तैनात थे और वर्तमान में बंदरजूड़ा, बैलपोखरा रामनगर में रहते थे। अगले हफ्ते ही उनकी बेटी की शादी होनी थी। मृतक भुजियाघाट कैसे पहुंचे और घटना कैसे घटित हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मृतक के फोन की सीडीआर निकाल जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।ज्योलीकोट और काठगोदाम पुलिस को शनिवार शाम सूचना मिली कि भुजियाघाट बाजार से कुछ दूरी पर नैनीताल की ओर एक व्यक्ति दस फीट गहरे गधेरे में गिरा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के माध्यम से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गधेरे में ही एक काले रंग का बैग भी बरामद हुआ, जिसमें आधार कार्ड, शादी के कार्ड व अन्य कागजात थे। आधार कार्ड से मृतक की पहचान 52 वर्षीय नवीन चंद्र पुत्र गोविंद बल्लभ निवासी बैलपोखरा के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम दिलीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।मोबाइल गायब, कहानी ने उलझायामृतक का मोबाइल पुलिस को नहीं मिला है। इसके अलावा घटनाक्रम को लेकर जो बातें सामने आईं हैं उनसे पुलिस की उलझन बढ़ गई है। मृतक के चचेरे भाई धीरज गुणवंत ने बताया कि नवीन कुलदेवता और गांव वालों को बेटी की शादी का कार्ड देने जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था कि वह भवाली में किसी रिश्तेदार के यहां रुके हैं। खाना खाकर सोने की बात कही थी। इसके बाद घरवालों ने शनिवार सुबह कॉल लगाया तो फोन पूरे दिन बंद आया। शाम को भुजियाघाट में एक पुल के पास टूटी सड़क से नीचे गधेरे में उनका शव पानी में उतराता मिला। सवाल यह है कि अगर नवीन को भवाली से कार्ड बांटने सुयालबाड़ी जाना था तो वह उल्टा भुजियाघाट क्यों आए?घर में शादी की खुशियां मातम में बदलींनवीन की बड़ी बेटी भावना की 21 अप्रैल को शादी होनी थी। घर में मंगल गीतों और शादी की रस्मों की तैयारी चल रही थी। ज्यादातर रिश्तेदारों को कार्ड बंट चुके थे। पूरा परिवार बेटी के हाथ पीले होने की खुशियों में झूम रहा था, वहां अब मातम पसर गया है।छोटी बेटी बार-बार पापा को याद कर हो रही बेहोशपिता की मौत की सूचना मिलने के बाद से तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे छोटी बेटी गुंजन जो नर्सिंग का कोर्स कर रही है, वह बार-बार पापा को याद कर बेहोश हो जा रही है। जिस बेटी की शादी की तैयारी में परिवार लगा था, उसका भी डीएलएड में चयन हुआ है। बीच वाली बेटी खूशबू किसी तरह मां को संभाल रही है।तरह-तरह की आशंकाघटना को लेकर लोग तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं। कुछ लोगों के अनुसार, हो सकता है कि नवीन सड़क किनारे खड़े हों और इसी दौरान कोई बड़ा वाहन गुजरते वक्त वह नियंत्रण खो बैठे हों, जिस कारण गधेरे में गिर गए। यह भी कहा जा रहा है कि वह सड़क पर किसी वाहन का इंतजार कर रहे हों और पैर गड्ढे में जाने से वह गधेरे के पानी में डूब गए हों।इन सवालों के जवाब बाकी:क्या शुक्रवार रात मृतक भवाली में ही थे?रात को भवाली में रुके तो सुबह उल्टा भुजियाघाट क्यों आए?शनिवार को किस माध्यम से वह भुजियाघाट तक पहुंचे?पुलिया के पास सड़क किनारे से गधेरे में कैसे गिरे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dimple Jhangiani recalls working with Asha Bhosle | – The Times of India

Actor Dimple Jhangiani fondly remembers her special collaboration with...

Vishal Gandhi to play new lead in Tose Naina Milaike 2 | – The Times of India

Actor Vishal Gandhi is returning to Tose Naina Milaike...

Sarun Payasingh clinches gold at Indian Athletics Series, eyes Asian Games spot | More sports News – The Times of India

Odisha’s national indoor champion Sarun Payasingh continued his good...