Almora News: मिलन चौक पर बनाया गेट अब राहगीरों को मिलेगी राहत

Date:

अल्मोड़ा। शहर के लाला बाजार में वाहनों के आवाजाही से हो रही लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने एक ठोस कदम उठाया है। निगम ने मिलन चौक में 2.47 लाख में नया गेट बनाकर लोगों को राहत दी है।

शहर के ऐतिहासिक लाला बाजार में वाहनों की आवाजाही परेशानी का सबब रहा है। कई बार लोगों ने वाहनों की आवाजाही बंद करने की िनगम प्रशासन से मांग की थी। इसके निराकरण के लिए निगम ने मिलन चौक में एक नया गेट बनाया है।

लाला बाजार से थाना बाजार तक डेढ़ किलोमीटर लंबा मार्केट है। एलआर साह रोड स्थित मिलन चौक के पास से लाला बाजार के लिए जाने का मुख्य मार्ग है। बाजार में दिन भर भीड़ रहती है।

वहीं मिलन चौक से दो पहिया वाहन चालक बेरोकटोक बाजार में आते जाते थे। इसके लिए पूर्व में एक गेट बना था। जो क्षतिग्रस्त हो गया था।

वर्तमान में नगर निगम की ओर से दोबारा यहां पर गेट बनाकर उसके पास स्थिति टूटी नालियों को चॉक चौबंद किया गया। वहीं क्षतिग्रस्त रास्ते में सीसी कर उसे मजबूत कर आकर्षक बनाया गया है। वहीं इस मार्ग को अब सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक बंद रखा जाएगा।

ताकि दिन के समय बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related