दोस्त को भेजा फोन का पासवर्ड और लगा ली फांसी: हल्द्वानी में छात्रा की 40 कॉल के बाद मौत; 5 कदम की दूरी पर थे घरवाले – Nainital News

Date:

हल्द्वानी में 24 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से ठीक पहले दिव्या ने अपने युवक दोस्त को मोबाइल का पिन कोड मैसेज किया था। दोस्त ने खतरे को भांपते हुए उसे 40 बार कॉल किया, लेकिन जब फोन नहीं उठा तो वह भागते

.

हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक, घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके की है। छात्रा का नाम दिव्या आर्या, जो एमबीपीजी कॉलेज फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी।

मृतका दिव्या आर्या की फाइल फोटो।

मृतका दिव्या आर्या की फाइल फोटो।

सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर…

दोस्त को भेजा आखिरी मैसेज

रविवार देर शाम 24 वर्षीय दिव्या आर्या ने अपने परिवार के साथ सामान्य रूप से खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। कमरे में पहुंचने के बाद दिव्या ने अपने एक करीबी युवक दोस्त को मैसेज भेजा, जिसमें उसने अपने मोबाइल का ‘पिन कोड’ (पासवर्ड) शेयर किया था।

दोस्त ने की 40 बार कॉल

अचानक मोबाइल पिन का मैसेज पाकर दोस्त को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। उसने तुरंत दिव्या को फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं उठा। दोस्त ने घबराहट में एक के बाद एक करीब 40 बार कॉल की, लेकिन दिव्या की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

अनहोनी के डर से दोस्त भागते हुए दिव्या के घर पहुंचा।

दिव्या एमबीपीजी कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी।

दिव्या एमबीपीजी कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी।

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

जब दोस्त दिव्या के घर पहुंचा और कमरे का दरवाजा खोला, तो उसके होश उड़ गए। दिव्या फंदे से लटकी हुई थी। ताज्जुब की बात यह है कि उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में ही मौजूद थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता के साये के बाद अब बड़ी बेटी का भी साथ छूटा

दिव्या चार बहनों में सबसे बड़ी थी और एमबीपीजी कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा थी। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी और दुखों से जूझ रहा है; एक साल पहले ही दिव्या के पिता का निधन हुआ था। मां मेहनत-मजदूरी कर अपनी बेटियों को पढ़ा रही थी। बड़ी बेटी की मौत ने परिवार की कमर तोड़ दी है।

सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने दिव्या का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दिव्या ने सुसाइड से ठीक पहले मोबाइल पिन दोस्त को क्यों भेजा और वह क्या छिपाना या बताना चाहती थी।

———————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

हल्द्वानी में बहन से मिलने आए भाई की मौत: चलती स्कूटी के सामने अचानक आया जानवर, बचाने के चक्कर में गिरा

हल्द्वानी में बहन से मिलने आए भाई की मौत हो गई। हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक, युवक की स्कूटी स्लिप होने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related