हल्द्वानी में युवती ने दोस्त को मोबाइल का पासवर्ड भेजा, फिर कर ली आत्महत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Date:

ETV Bharat / state

हल्द्वानी में युवती ने दोस्त को मोबाइल का पासवर्ड भेजा, फिर कर ली आत्महत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

नैनीताल के काठगोदाम में युवती ने सुसाइ़ड कर लिया. सुसाइड से पहले युवती ने दोस्त को मोबाइल का पासवर्ड भेजा.

Young Woman killed herself

नैनीताल के काठगोदाम में युवती ने सुसाइ़ड किया

(

PHOTO-ETV Bharat

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : April 13, 2026 at 4:20 PM IST

3 Min Read

Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: नैनीताल के हल्द्वानी के काठगोदाम निवासी एक 24 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को गले लगा लिया. आत्मघाती कदम से पहले उसने दोस्त को मोबाइल का पासवर्ड भेजा, जिससे मामला और पेचीदा हो गया. दोस्त के लगातार कॉल करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पाया. पुलिस अब मोबाइल डेटा और हालात के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके में एक 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका दिव्या आर्या, जो एमबीजी कॉलेज की ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की छात्रा थी, अपने परिवार के साथ रहती थी और चार बहनों में सबसे बड़ी थी. पिता की एक साल पहले बीमारी से मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी मां पर थी, जो घरों में काम कर बेटियों का पालन-पोषण कर रही हैं.

बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल रविवार रात दिव्या ने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चली गई. इसी दौरान उसने अपने एक करीबी दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज कर अपने मोबाइल का पासवर्ड भेजा. यह मैसेज मिलने के बाद दोस्त को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उसने दिव्या को लगातार कॉल करना शुरू किया. बताया जा रहा है कि उसने करीब 40 बार कॉल किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. चिंतित होकर दोस्त जब उसके घर पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर वह हैरान रह गया. दिव्या कमरे में अचेत अवस्था में मिली. परिजन उसे तुरंत हल्द्वानी के बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सुसाइड कोई सॉल्यूशन नहीं है: अगर कोई कठिन समय से गुजर रहा है या उसे मदद की ज़रूरत है, तो कृपया किसी भरोसेमंद व्यक्ति या हेल्पलाइन से संपर्क करें. अगर आपके मन में सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं, या आप किसी दोस्त को लेकर परेशान हैं या आपको इमोशनल सपोर्ट चाहिए, तो स्नेहा फाउंडेशन – 04424640050 (24×7 उपलब्ध) या टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन – 9152987821 पर कॉल करें. सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हेल्पलाइन खुला रहता है.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसके मैसेज, कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने यह कदम किन कारणों से उठाया, लेकिन मोबाइल में मिले सुराग इस मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

सीओ सीटी अमित कुमार ने बताया, देर रात एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली थी. मृतका के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. युवती का फोन कब्जे में लेते हुए उसे खंगाला जाएगा. परिजनों से भी मामले को लेकर बातचीत की जाएगी. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related