हल्द्वानी में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पासवर्ड भेजने से बढ़ी शंका
नैनीताल 13 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में रविवार रात एक 24 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले छात्रा द्वारा अपने एक मित्र को मोबाइल का पिन और पासवर्ड भेजे जाने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि कल रात काठगोदाम के चांदमारी क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रधानमंत्री से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील
13 Apr 2026 | 9:40 PM
हैदराबाद, 13 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जी. निरंजन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। श्री निरंजन ने सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि जहां महिला आरक्षण एक ऐतिहासिक कदम है, वहीं पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष प्रावधानों की कमी, जनसंख्या में उनकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी के बावजूद गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।.
बढ़ती गर्मी में वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट बनते कॉर्बेट के वॉटर होल्स
13 Apr 2026 | 9:11 PM
रामनगर कॉर्बेट पार्क 13 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व इन दिनों गर्मियों के मौसम में एक अलग ही रूप में नजर आ रहा है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, जंगल के भीतर बने प्राकृतिक और कृत्रिम वॉटर होल्स (जलकुंड) वन्यजीवों के लिए जीवनरेखा साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि ये जलकुंड चाहे वह प्रकार्तिक हो या मैन मेड, अब ‘वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट’ के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।.
‘भाजपा का मतलब हिरासत, टीएमसी का मतलब कल्याण’ : अभिषेक बनर्जी
13 Apr 2026 | 8:53 PM
करीमपुर, 13 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए उस पर “हिरासत और वंचित करने” की राजनीति करने का आरोप लगाया, जबकि वहीं टीएमसी को “सुरक्षा और कल्याण” की गारंटी देने वाली पार्टी के तौर पर पेश किया।.

