नैनीताल के हल्द्वानी में बच्चे को आवाज देने के लिए बालकनी से नीचे झुकी महिला तीसरी मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद महिला के बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पत
.
सुशीला तिवारी अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक, यह हादसा हल्दूचौड़ क्षेत्र में हुआ। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को उनके पैतृक गांव ले गए हैं।

महिला की जान बचाने की कोशिश करते पड़ोसी।
सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर…
सीढ़ियों पर खेल रहे बच्चे को दे रही थी आवाज
जानकारी के मुताबिक, घटना हल्दूचौड़ क्षेत्र के बमेटा बंगर खीमा स्थित हनुमान मंदिर रोड पर सोमवार शाम की है। यहां एक कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल से गिरकर 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मूल रूप से अल्मोड़ा के गौना निवासी जीवन कुमार पिछले तीन सालों से अपनी पत्नी मुन्नी देवी (30) और दो बच्चों के साथ तारा कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर किराए पर रह रहे थे।
सोमवार देर शाम मुन्नी देवी का बेटा नीचे की मंजिल पर सीढ़ियों के पास खेल रहा था। मुन्नी देवी तीसरी मंजिल की रेलिंग के सहारे झुककर बच्चे को पुकार रही थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे सड़क पर जा गिरीं।
पति गए थे ड्यूटी पर
महिला के गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय व्यापारी और पड़ोसी तुरंत मदद के लिए दौड़े। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष भास्कर सुयाल और अन्य लोगों ने आनन-फानन में निजी वाहन से मुन्नी देवी को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के वक्त मृतका का पति जीवन कुमार ड्यूटी पर था। जैसे ही उसे पत्नी की मौत की खबर मिली, परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को उनके पैतृक गांव अल्मोड़ा ले गए हैं।
———————————
ये खबर भी पढ़ें…
दोस्त को भेजा फोन का पासवर्ड और लगा ली फांसी: हल्द्वानी में छात्रा की 40 कॉल के बाद मौत; 5 कदम की दूरी पर थे घरवाले

हल्द्वानी में 24 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से ठीक पहले दिव्या ने अपने युवक दोस्त को मोबाइल का पिन कोड मैसेज किया था। दोस्त ने खतरे को भांपते हुए उसे 40 बार कॉल किया, लेकिन जब फोन नहीं उठा तो वह भागते हुए उसके घर पहुंचा, जहां दिव्या का शव फंदे से लटका मिला। (पढ़ें पूरी खबर)

