आपरेशन प्रहार: 129 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
नैनीताल, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले में नशा और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ”ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को 129 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अप्रैल को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गफूर बस्ती में निरीक्षक दिनेश फर्त्याल और कुमाऊं विशेष अभियान कार्य बल (एसओटीएफ) की संयुक्त टीम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 18 बुप्रेनॉर्फिन, 89 ट्रामाडोल और 22 एविल इंजेक्शन बरामद हुए।
उत्तराखंड बेलपड़ाव रेंज में घायल अवस्था में मिला बाध
14 Apr 2026 | 9:58 PM
रामनगर 14अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बेलपड़ाव रेंज में गश्त के दौरान वन कर्मियों को मंगलवार सुबह एक बाघ घायल अवस्था में दिखाई दिया। सूचना पर पहुचीं वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने बाघ को बचाव केंद्र में छोड़ दिया, जहां बाघ का उपचार किया जा रहा है। उपचार के बाद बाघ को वापस जंगल में आजाद किया जाएगा। .

