स्मैक के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार

Date:

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है।

संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस व एसओजी को 221 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी पर पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं।बुधवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी में एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम मंगलवार रात चेकिंग पर थी। तिकोनिया स्थित भोटिया पड़ाव से पैदल गुजर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोका और तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक, 14 हजार से अधिक नकदी और एक इलेक्टॉनिक तराजू बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय नेगी निवासी मूल बैड़ा-द्वाराहाट, अल्मोड़ा व हाल गुलाटी चिकन गली भोटिया पड़ाव बताया। आरोपी के मुताबिक वह बरेली स्थित बहेड़ी से गुड्डू उर्फ मुश्ताक नाम के युवक से स्मैक की खेप लाता है। आरोपी हल्द्वानी में ऑटो चलाता है। अब पुलिस जांच कर रही है कि ऑटो आरोपी का है या कोई और उसका मालिक है। पुलिस टीम में कोतवाल विजय मेहता, एसआई कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कुंदन सिंह कठायत, एअसोजी के भानु प्रताप, अशोक सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह जेष्ठा और भावना जोशी शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Hair Growth: What is the moisture theory of growing hair faster? – The Times of India

Dispelling the myth that moisture directly boosts hair growth,...

Freshness first: Why your water bottle smells funky even after a wash | – The Times of India

Reusable water bottles often develop a strange smell due...